{"_id":"69276170ad0c79e9770905c2","slug":"bus-driver-threatened-conductor-beaten-up-on-delhi-ambala-highway-ambala-news-c-36-1-amb1001-153702-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दिल्ली-अंबाला हाईवे पर बस चालक को धमकाया, परिचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दिल्ली-अंबाला हाईवे पर बस चालक को धमकाया, परिचालक को पीटा
Thu, 27 Nov 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। दिल्ली-अंबाला हाईवे पर दौड़ रही न्यू गो कंपनी के चालक को धमकाया गया, वहीं बस में घुसकर परिचालक की पिटाई की गई। पुलिस ने बस के चालक उधमसिंह नगर, उत्तराखंड निवासी गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर कार सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 25 नवंबर को शाम लगभग 4:30 बजे वो दिल्ली के कश्मीरी गेट से बस लेकर चंडीगढ़ के लिए चले थे, इसमें बतौर परिचालक पुष्पेंद्र कार्यरत है। रात लगभग 9 बजे जब वह दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर एनडीआई प्लाजा मोहड़ा के पास पहुंचे तो उसी समय एक कार ने उसकी बस का रास्ता रोक दिया। इस दौरान तीन व्यक्ति कार से निकले। इनमें एक के हाथ में तलवार थी। एक व्यक्ति ने तलवार मारकर बस का अगला शीशा क्रेक कर दिया और दो अन्य व्यक्तियों ने बस में घुसकर परिचालक पुष्पेंद्र की पिटाई कर दी और मोबाइल सहित अन्य सामान छीन लिया। घटना के बाद आरोपी मौके से कार सहित भाग गए। उनका पीछा भी किया गया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। इसके बाद मामले की सूचना कंपनी प्रतिनिधियों सहित डायल 112 को दी गई।
विज्ञापन