{"_id":"69d963518e55a74703055b8a","slug":"bumper-arrival-of-wheat-in-the-mandi-over-42000-quintals-procured-so-far-ambala-news-c-36-1-amb1001-161316-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मंडी में गेहूं की बंपर आवक, अब तक 42 हजार क्विंटल से अधिक की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मंडी में गेहूं की बंपर आवक, अब तक 42 हजार क्विंटल से अधिक की खरीद
विज्ञापन
शहजादपुर में गेट पास की प्रक्रिया पूरी करवाते कर्मचारी। प्रवक्ता
- फोटो : samba news
शहजादपुर। अनाज मंडी में रबी सीजन के तहत गेहूं की सरकारी खरीद पूरी तेजी से चल रही है। 9 अप्रैल तक मंडी में कुल 42,751 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की जा चुकी है। मार्केट कमेटी ने स्पष्ट किया है कि किसानों को एमएसपी के तहत निर्धारित 2,585 रुपये प्रति क्विंटल का भाव दिया जा रहा है। सुचारू व्यवस्था के लिए मंडी प्रशासन ने खरीद एजेंसियों का साप्ताहिक शेड्यूल भी जारी किया है।
मार्केट कमेटी सचिव अफसर ने बताया कि कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 21,981 क्विंटल और हैफेड ने 20,770 क्विंटल गेहूं खरीदा है। उन्होंने बताया कि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को डीएफएससी, जबकि मंगलवार, वीरवार और शनिवार को हैफेड द्वारा खरीद की जा रही है।
सचिव ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी लाएं, क्योंकि मानकों के अनुसार केवल 12 प्रतिशत तक नमी वाले गेहूं की ही खरीद की जा रही है। मंडी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली से गेट पास जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मंडी सुपरवाइजर राजेश रानी ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तौल प्रक्रिया और उठान की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसानों को मंडी में अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य फसल की पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करना है।

शहजादपुर में गेट पास की प्रक्रिया पूरी करवाते कर्मचारी। प्रवक्ता- फोटो : samba news