{"_id":"6aaaf2d78d1cf150180445b2","slug":"bulls-attack-mother-and-son-woman-gored-in-the-stomach-sons-ear-severed-ambala-news-c-36-1-amb1001-169694-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सांडों ने मां-बेटे पर किया हमला, महिला के पेट में घुसा सींग, बेटे का कान कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सांडों ने मां-बेटे पर किया हमला, महिला के पेट में घुसा सींग, बेटे का कान कटा
विज्ञापन
सांड के हमले में घायल महिला हरजीत कौर
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पल्लेदार मोहल्ले में बुधवार दोपहर को दो सांडों ने सड़क किनारे ई-रिक्शा का इंतजार कर रहे मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में बेटे का कान कटकर शरीर से अलग हो गया, वहीं मां की बाजू टूट गई और पेट में गहरा घाव हो गया।
निजी अस्पताल में दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने बेटे का कान वापस जोड़ा। घटना के बाद से निवासियों में नगर परिषद और प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। पीड़िता हरजीत कौर अपनी टांग में दर्द की शिकायत के कारण बेटे हरप्रीत सिंह के साथ डॉक्टर को दिखाने जा रही थीं। दोनों सड़क किनारे खड़े होकर ई-रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो सांड आपस में लड़ते हुए अचानक उनकी तरफ आ गए और हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना भयानक था कि मां-बेटे को संभलने तक का मौका नहीं मिला। सांड का सींग लगने से हरजीत कौर के पेट पर गहरा घाव हो गया और उनकी बाजू टूट गई।
निवासी गुरमुख, पंकज, गोपाल व मनोज आदि ने बताया कि क्षेत्र के मुख्य चौक पर हर समय 15 से 20 बेसहारा नंदी और आवारा पशु जमा रहते हैं। आते-जाते राहगीरों और वाहन चालकों पर ये पशु कभी भी हमला कर देते हैं। कई बार शिकायत की लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं की।