फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Build embankments and retaining walls to protect residential and industrial areas from flooding.

Ambala News: रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए बनें तटबंध और सुरक्षा दीवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Build embankments and retaining walls to protect residential and industrial areas from flooding.
सुरेंद्र राजू शर्मा। - फोटो : 1
- छावनी को गंदगी से मुक्त करने के लिए डेयरी कॉम्पलेक्स के प्रस्ताव को मिले मान्यता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्र को बचाने के लिए तटबंध व सुरक्षा दीवार की बेहद आवश्यकता है। इन दोनों सुविधाओं के होने से बारिश के दिनों में पानी निचले क्षेत्रों में मार नहीं कर पाएगा और पानी की निकासी आसानी से हो पाएगी। मौजूदा समय में यह दिक्कत मारकंडा, घग्गर और टांगरी नदी पर है जोकि जिले के अलग-अलग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से गुजरती है।
अगर इनके किनारे पक्के और मजबूत तटबंध बन जाएं तो पानी लोगों के घरों और कारखानों तक नहीं पहुंच पाएगा जबकि इसका खामियाजा प्रत्येक वर्ष लोगों को झेलना पड़ता है। इससे करोड़ों रुपये का नुकसान भी झेलना पड़ता है। हरियाणा सरकार को बजट में इन समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए भी प्रावधान करना चाहिए ताकि बरसों पुरानी समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन

टांगरी नदी के साथ बने दीवार
टांगरी नदी के साथ अंबाला छावनी का औद्योगिक क्षेत्र स्थित है। यहां 200 के करीब छोटी-बड़ी कई फैक्ट्रियां हैं और लगभग 10 हजार लोग इन फैक्ट्रियों में काम करते हैं लेकिन पिछले वर्ष आई बारिश और बाढ़ के कारण यह औद्योगिक क्षेत्र पूरी तरह से तबाह हो गया था। फैक्ट्रियां पानी में डूब गई थीं और करोड़ों का सामान खराब हो गया था। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए पूर्व में भी यहां मजबूत दीवार बनाने का प्रस्ताव था ताकि पानी औद्योगिक क्षेत्र में न घुस पाए लेकिन दीवार तो बनी, बावजूद इसके पानी फिर फैक्ट्रियों में घुस गया। ऐसे में अब यहां के कारोबारियों ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री से साहा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थानांतरण की गुहार लगाई है ताकि बार-बार होने वाले बाढ़ के नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी कॉम्पलेक्स की मांग
अंबाला को गंदगी मुक्त करने के लिए स्थानीय लोग कई वर्षों से डेयरी कॉम्पलेक्स की मांग कर रहे हैं। इस मांग के तहत कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने छावनी से बाहर करधान गांव में स्थित जगह पर डेयरी कॉम्पलेक्स बनाने के निर्देश दिए थे। इसका डिजिटल खाका भी तैयार किया गया लेकिन आजतक यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई क्योंकि अभी यह प्रस्ताव निकाय विभाग के पास लगभग छह माह से लंबित पड़ा हुआ है। इस प्रस्ताव के तहत गली-मोहल्लों में स्थित डेयरियों को यहां स्थानांतरित करने की योजना थी ताकि लोगों को गोबर व गंदगी से निजात दिलाकर स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाया जा सके।

बारिश के दिनों में हमेशा टांगरी का पानी नजदीकी क्षेत्रों में मार करता है, इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए नदी किनारे तटबंध बनना बेहद जरूरी है।
- ओंकार नाथी, मुख्य संरक्षक, रियल एस्टेट एंड बिल्डर्स एसोसिएशन

औद्योगिक क्षेत्र को पानी से बचाने के लिए दीवार की बेहद आवश्यकता है जोकि मजबूत हो और पानी को रोकने में सक्षम हो।
- विनोद जौहर, हल्का अध्यक्ष, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा

गली-मोहल्लों में खुली डेयरियों को शहरी क्षेत्र से बाहर करना बेहद जरूरी है और यह लोगों की मांग भी है, इसलिए डेयरी कॉम्पलेक्स की योजना सिरे चढ़नी बेहद जरूरी है।

- सुरेंद्र राजू शर्मा, महासचिव, भगवान परशुराम सेवा समिति।

सुरेंद्र राजू शर्मा।

सुरेंद्र राजू शर्मा।- फोटो : 1

सुरेंद्र राजू शर्मा।

सुरेंद्र राजू शर्मा।- फोटो : 1

सुरेंद्र राजू शर्मा।

सुरेंद्र राजू शर्मा।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed