फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Budget released for students of Buniyaad MissionBudget released for students of Buniyaad Mission

Ambala News: बुनियाद मिशन के विद्यार्थियों के लिए बजट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Budget released for students of Buniyaad MissionBudget released for students of Buniyaad Mission
अंबाला सिटी। मिशन बुनियाद केंद्र में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने इन केंद्र पर पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों के लिए किराया भत्ता का बजट जारी कर दिया है। प्रदेश के 22 जिलों में 2.22 करोड़ का बजट जारी किया गया है। यह बजट जिलों को भेज भी दिया है। सभी जिलों में विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से मिशन बुनियाद केंद्र बनाए हैं। यह केंद्र राजकीय स्कूलों में चल रहे हैं। इन केंद्र पर नाैवीं और दसवीं की पढ़ाई कराने के साथ ही ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
विज्ञापन

प्रदेश में पिछले वर्ष 51 बुनियाद केंद्र थे, जो अब बढ़कर 103 हो गए हैं। इन बुनियाद केंद्र में विद्यार्थियों को भविष्य में होने वाली जेईई, नीट और सुपर-100 की परीक्षा के लिए तैयार करना है। इन बुनियाद केंद्र में विद्यार्थियों को आईआईटीयन शिक्षकों की ओर से ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। अंबाला की बात करें तो यहां पांच बुनियाद केंद्र राजकीय स्कूलों में चल रहे हैं।
विज्ञापन

चार रुपये प्रति किमी मिलता है किराया
जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश के 22 जिलों में मिशन बुनियाद केंद्र पर पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए 2 करोड़ 22 लाख का बजट जारी किया गया है। यह किराया भत्ता विद्यार्थी को चार रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से मिलेगा। बुनियाद केंद्र पर विद्यार्थी नौंवी व 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। यह बजट विभाग की ओर से जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के इन जिलों को मिला इतना बजट
जिला टीए की रकम
अंबाला 16 लाख
भिवानी 13.60 लाख
चरखी-दादरी 10.48 लाख
फरीदाबाद 6.74 लाख
फतेहाबाद 5.30 लाख
गुरुग्राम 2.42 लाख
हिसार 20 लाख
झज्जर 1.10 लाख
जींद 13 लाख
कैथल 4.10 लाख
करनाल 8.80 लाख
कुरुक्षेत्र 14.50 लाख
महेंद्रगढ़ 5.57 लाख
नूंह 4.72 लाख
पलवल 4.50 लाख
पंचकूला 6.60 लाख
पानीपत 6.35 लाख
रेवाड़ी 3.78 लाख
रोहतक 6.81 लाख
सिरसा 10.70 लाख
सोनीपत 19.45 लाख
यमुनानगर 15.70 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed