फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Budget passed for renovation of hospital

Ambala News: अस्पताल के जीर्णोंद्धार के लिए बजट पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Budget passed for renovation of hospital
नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की दीवार से निकलते हुए सरिये। संवाद
अंबाला सिटी। जिला नागरिक अस्पताल की पुरानी इमारत की बाहरी दीवारें खतरा बनती जा रही हैं। इसके साथ ही सड़कों की हालात भी खराब है। इसलिए अस्पताल प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर पूरे अस्पताल में ही रिपेयरिंग के कार्य के लिए बजट बनाया है।
विज्ञापन

सिटी नागरिक अस्पताल में 50 लाख रुपए खर्च कर रिपेयरिंग का कार्य किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने बजट बनाकर मुख्यालय को भेज दिया है। बजट मिलते ही रिपेयरिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। भवन की बाहरी दीवारों का जगह-जगह से पलस्तर झड़ रहा है। कई जगहों पर तो दीवारों के सरिये भी दिखने लगे हैं। इस कारण दीवार का मलबा नीचे गिरता रहता है। शेड के कारण किसी मरीज को कोई हानि तो नहीं होती लेकिन बड़ा खतरा है। भवन की पिछली तरफ दीवार टूटने के कारण निकासी के लिए लगाए पाइप का पानी भी भवन की दीवारों में रिसने लगा है।
विज्ञापन


सड़कें भी टूटीं, मरीजों को होती है परेशानी
नागरिक अस्पताल में रोजाना एक हजार मरीज अपना उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं लेकिन अस्पताल की सड़केें टूटी पड़ी। इसके कारण मरीजों को स्टेचर से भी लेकर जाना परेशानी का सबब बन जाता है। इसलिए अस्पताल की सड़कों को भी रिपेयर करवाया जाएगा। जगह- जगह बने छोटे गड्ढों के कारण आने-जाने में भी परेशानी होती है। ओपीडी की पर्ची बनाने वाली जगह पर बारिश के दिनों में कई फुट तक पानी भर जाता है। इसके कारण मरीजों को गंदे पानी में खड़े होकर ही ओपीडी की पर्ची बनानी पड़ती है। इसलिए इस जगह को भी ऊंचा उठाया जाएगा। इससे यहां पर जलभराव न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

नागरिक अस्पताल में भवन का निरीक्षण किया गया था। इसमें सामने आया है कि रिपेयर की काफी जरूरत है। इसलिए इसका बजट बनाकर विभाग को भेज दिया गया है। बजट आते ही भवन की रिपेयरिंग का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-डॉ. पूनम चौधरी, पीएमओ, नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी।

नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की दीवार से निकलते हुए सरिये। संवाद

नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की दीवार से निकलते हुए सरिये। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed