फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Budget passed for renovation of hospital

Ambala News: मेधावी छात्रवृति योजना के लिए आवेदन 28 फरवरी तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Budget passed for renovation of hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्रवृति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थी 28 फरवरी 2025 तक आवेदन ऑनलाइन कर जा सकते हैं, इसमें अनुसूचित, टपरीवास एवं घुमंतू जाति के 10वीं कक्षा, 12वीं कक्षा और स्नातक कक्षा के छात्र और छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पिछड़े वर्ग एवं सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं केवल 10वीं कक्षा के लिए आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि छात्रवृति प्राप्त करने के लिए 10 कक्षा पास अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएं जो ग्रामीण क्षेत्र से हैं, उनके 60 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए। पिछड़े वर्ग-बी और सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं जो ग्रामीण क्षेत्र से हैं, उनके 75 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12वीं के अनुसूचित जाति के ग्रामीण छात्रों के 70 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र के छात्रों के 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए। इसी प्रकार स्नातक के अनुसूचित जाति के ग्रामीण छात्रों के 60 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र के छात्रों के 65 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए। योजना का लाभ लेने के लिए मूल दस्तावेज स्कैन कर सरल अंत्योदय की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। इसमें आवेदक की फोटो, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक कॉपी, आय प्रमाण पत्र, वार्षिक आय चार लाख से कम हो, वर्तमान कक्षा का पहचान पत्र तथा मार्कशीट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed