फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Budget of Rs 6.20 crore expected for electric buses

Ambala News: इलेक्ट्रिक बसों के लिए 6.20 करोड़ के बजट की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 6.20 crore expected for electric buses
अंबाला। पहले चरण में पानीपत, यमुनानगर और दूसरे चरण में करनाल, पंचकूला में हुए इलेक्ट्रिक बसों के उद्घाटन के बाद सड़कों पर इन बसों का संचालन किया जा रहा है। जो यात्रियों को बेहतर सुविधा दे रही हैं।
विज्ञापन

इसके विपरीत अंबाला इलेक्ट्रिक बसों की राह देख रहा है। विभाग द्वारा अंबाला शहर बस स्टैंड के पीछे लगे पेड़ों कटाई करवाने के बाद दिल्ली की डीआईएमटीएस कंपनी को रिपोर्ट भेज चुका है। वहीं विभाग को हेडक्वार्टर से सब स्टेशन के लिए मिलने वाले 6 करोड़ 20 लाख रुपये के बजट की आस है। जैसे ही बजट आएगा तो इस जगह पर सब स्टेशन लगाने का काम शुरू होगा। अंबाला में जल्द ही 50 इलेक्ट्रिक बसें आने वाली है। इन बसों के लिए अंबाला सिटी बस स्टैंड के पीछे दो कनाल जगह पर कार्यशाला, चार्जिंग स्टेशन और सब स्टेशन बनाया जाना है।
विज्ञापन

इसे लेकर दिल्ली की डीआइएमटीएस कंपनी के प्रतिनिधि दो बार अंबाला आकर दौरा कर चुके हैं और रोडवेज अधिकारियाें के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी कर अंबाला के स्थानीय रूटों के बारे में जानकारी ले चुके हैं। ऐसे में अब कंपनी प्रतिनिधी रोडवेज के अधिकारियाें के साथ मिलकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के अधिकतर मार्गों पर सर्वे कर व्यवस्था को देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की ओर से चंडीगढ़ स्थित हेडक्वार्टर को इलेक्टि्रक बसों के लिए बनने वाले सब स्टेशन को लेकर मिलने वाले 6 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि का इंतजार है। जैसे ही यह राशि आएगी। इसके बाद अधिकारी इस राशि को बिजली विभाग को देंगे तो सब स्टेशन बनने की प्रक्रिया का काम शुरू हो जाएगा।

वर्जन
जल्द ही हेडक्वार्टर से करीब 6 करोड़ 20 लाख रुपये के बजट आने की उम्मीद है। जैसे ही बजट आएगा तो इसे बिजली विभाग को दे दिया जाएगा। जिससे सब स्टेशन बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
संदीप आहूजा, बिल्डिंग कलर्क, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed