फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Budget for development works is less, chances of uproar in the meeting

Ambala News: विकास कार्यों के लिए बजट कम, बैठक में हंगामे के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Budget for development works is less, chances of uproar in the meeting
अंबाला सिटी। शहर के अंबाला क्लब में सोमवार सुबह 11 बजे नगर निगम हाउस की बजट बैठक होगी। इसके लिए निगम अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। इसमें अगले वर्ष का बजट पास होना है। साथ ही इस वर्ष किए खर्च पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

यह बजट बैठक हंगामेदार होने के आसार है, क्योंकि नगर निगम ने शहर के विकास के लिए बजट कम रखा है। इसको लेकर पार्षदों में भी नाराजगी है। बीते दिनों निगम अधिकारियों ने 154 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया था। जिसमें सड़क जीर्णोद्धार व नई गलियों के लिए कम बजट रखा था। इस पर मेयर शक्ति रानी शर्मा ने निगम अधिकारियों को बजट को दोबारा संशोधित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शहर में सफाई का बुरा हाल, नहीं उठ रहा कूड़ा
शहर में सफाई का बुरा हाल है। खास तौर पर छुट्टी वाले दिन तो नगर निगम के बनाए छोटे डंपिंग प्वाइंट से कूड़ा नहीं उठाया जाता। रविवार दोपहर में शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के बाहर मोड़ पर कूड़ा बिखरा हुआ था। इस कूड़े में बेसहारा गोवंश मुंह मार रहे थे। यह समस्या शहर के कई जगहों पर है। जहां नगर निगम के कर्मचारी कूड़े को समय पर नहीं उठाते। जिससे बेसहारा गोवंश कूड़े को रोजाना बिखेर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो---35
बजट को बढ़ाने की करेंगे मांग : प्रीति सूद
वार्ड 20 की पार्षद प्रीति सूद ने कहा कि उनके एरिया में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। जो गांव निगम में शामिल किए गए थे। उनकी तरफ भी बजट को बढ़ाकर ध्यान देने की जरूरत है। सफाई, स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए बजट देना चाहिए। कांवला गांव, नायब कॉलोनी, जग्गी कॉलोनी, सावन विहार, जंडली के एरिया में निगम अधिकारियों को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
फोटो---36
नालों की सफाई के लिए चाहिए 10 लाख : सचदेवा
मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने कहा कि शहर के नालों को साफ करने के लिए 70 लाख का बजट रखा गया है। यह बजट कम है। नालों की सफाई के लिए कम से कम डेढ़ करोड़ का बजट होना चाहिए। साथ ही नालों को साफ करने वाली एजेंसी के भुगतान से पहले पांच सदस्यीय कमेटी बनानी चाहिए। सेक्टर-सात में ही नालों की सफाई के लिए 10 लाख का बजट चाहिए।
फोटो--33
बिना बारिश के ही आ रहा पानी : मिथुन
वार्ड-10 के पार्षद मिथुन वर्मा ने कहा कि बजट बैठक में शहर को लेकर बजट पारित होगा। शहर के कपड़ा मार्केट, नई बस्ती व नदी मोहल्ला एरिया में बिना बारिश ही पानी आ रहा है। निगम अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया है, अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिना बारिश के ही पानी सड़कों पर आ रहा है।

फोटो----34
वर्जन
11 मार्च को निगम की बजट बैठक रखी गई है। बैठक में आगामी वर्ष के लिए बजट प्रस्तावित किया जाना है। पहले निगम अधिकारियों ने बजट में शहर के विकास कार्यों के लिए महज अढ़ाई करोड़ रखा था। इस बजट को बढ़ाने के लिए उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए थे। अब विकास कार्यों के लिए बजट करीब 25 करोड़ रखा है।

शक्ति रानी शर्मा, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed