फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BSNL will start its 4G facility in Haryana

Ambala News: बीएसएनएल हरियाणा में शुरू करेगा अपनी 4जी सुविधा

Wed, 24 Sep 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 24 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
BSNL will start its 4G facility in Haryana
माई सिटी रिपोर्टर,
विज्ञापन


अंबाला। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) हरियाणा में अपनी 4जी सर्विस की शुरुआत करने जा रहा है। इसकी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। 26 सितंबर को अंबाला से 4जी सर्विस की शुरुआत सीजीएम करेंगे। पहले कुछ जिलाें में यह सेवा शुरू की जा सकती है। इसके बाद धीमे-धीमे पूरे राज्य में इसका विस्तार किया जाएगा। बीएसएनएल के अधिकारियों की मानें तो लंबे प्रयास के बाद बीएसएनएल ने अपने 4जी नेटवर्क से जुड़े संसाधनों को संपन्न कर लिया है। ऑप्टिकल फाइबर केबल के माध्यम से यह सुविधा तेज इंटरनेट सेवा प्रदान करेगी। इससे पहले पंजाब में बीएसएनएल ने यह सुविधा शुरू भी कर दी है। अब हरियाणा में लॉचिंग की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।



35 एमबीपीएस की मिलेगी स्पीड

ग्राहकों को अधिकतम डेटा स्पीड 35 एमबीपीएस तक मिलेगी। 4जी सेवा का उपयोग करने के लिए ग्राहकों को अपने मौजूदा सिम कार्ड को 4जी सिम कार्ड के साथ बदलना होगा। नई 4जी सिम बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्रों, फ्रेंचाइजी आउटलेट और बीएसएनएल खुदरा विक्रेताओं से नि:शुल्क ली जा सकती है।
विज्ञापन




3जी सेवाओं को दे रहा था बीएसएनएल

देश में प्राइवेट नेटवर्क सेवा प्रदाता कंपनी 5जी तक पहुंच गईं हों, मगर बीएसएनएल भी इस दौड़ में जल्द शामिल हो सकता है। अभी तक बीएसएनएल 3जी नेटवर्क की सेेवा लोगों को दे रहा है। 4जी के बाद उम्मीद होगी कि विभाग तेजी से अपने नेटवर्क को आगे लेकर जाएगा। सरकारी नेटवर्क प्रदाता कंपनी पर ग्राहकों का भरोसा बना रहे, इसके लिए बीएसएनएल ग्राहकों की परेशानियों के समाधान तेजी से करने पर भी काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed