फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BSc student riding a bike collides with a truck parked on the roadside and dies

Ambala News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा बाइक सवार बीएससी के छात्र की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
BSc student riding a bike collides with a truck parked on the roadside and dies
- चंडीगढ़ की एक कंपनी में सुबह साक्षात्कार देने जा रहा था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। नारायणगढ़-कालाआम्ब मार्ग स्थित अकबरपुर गांव के पास सोमवार सुबह सड़क हादसे में बीएससी के छात्र तंदवाल गांव निवासी हार्दिक (21) की मौत हो गई। हादसे के समय वह बाइक पर चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में साक्षात्कार देने जा रहे थे। रास्ते में ही सड़क किनारे टायर फटने के कारण एक ट्रक खड़ा था। अंधेरा होने व रिफ्लेक्टर न लगाने के कारण हार्दिक की बाइक ट्रक के पीछे जा टकराई। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने ट्रक चालक बरेली निवासी सुभाष पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो बहनों का इकलौता भाई था हार्दिक

मृतक के चाचा जगबीर सिंह ने तहरीर में बताया कि हार्दिक चंडीगढ़ में एक साक्षात्कार के लिए जा रहा था। उन्हें भी किसी काम से कालाआम्ब जाना था। दोनों अलग-अलग बाइक पर निकले थे। सुबह करीब 5:30 बजे अकबरपुर गांव के पास पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे पहुंचे तो सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। अंधेरा होने के कारण ट्रक न दिखने पर हार्दिक बाइक सहित पीछे टकरा गया। हादसे में हार्दिक के सिर व मुंह पर गंभीर चोटें आईं व अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। ट्रक चालक की पहचान सुभाष के रूप में हुई। हार्दिक दो बड़ी बहनों का इकलौता भाई था व पिता की एक साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed