फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   brother-in-law who shot sister-in-law on police remand for two days

भाभी को गोली मारने वाला देवर दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
brother-in-law who shot sister-in-law on police remand for two days
मंगलवार को पक्की सराय क्षेत्र में भाभी को गोली मारने वाले देवर को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। जिस पिस्तौल से उसने भाभी को गोली मारी थी, वह कहां से लाया, पुलिस यह भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि आरोपी संदीप नोएडा की तहसील में प्राइवेट कामधंधा करता है। वह अपनी भाभी रचना की मर्जी के खिलाफ उससे शादी करना चाहता था। भाभी के मायके वालों का भी आरोप है कि संदीप काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। रचना के पति का एक साल पहले निधन हो गया था। उसके बाद छह महीने तक रचना अपने ससुराल में ही रही।
विज्ञापन

देवर ने जब उसे परेशान किया तो वह अपने तीन बच्चों के साथ मायके अंबाला छावनी स्थित पक्की सराय आकर साथ रहने लगी। घटना से करीब 15 दिन पहले ही रचना के मायके वालों ने उसे अपने घर के निकट एक कमरा किराये पर दिलाया था। इसी कमरे में मंगलवार को संदीप ने आकर भाभी रचना पर शादी करने का दबाव बनाया। जब उसने शादी से इनकार कर दिया तो संदीप ने गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है। संदीप ने यह अवैध पिस्तौल कहां से खरीदी, इसकी भी गहना से पड़ताल होगी।
देवेंद्र कुमार, प्रभारी, थाना पड़ाव
साढ़े नौ घंटे बाद पीजीआई में हुआ ऑपरेशन, साढ़े पांच घंटे चला
मम्मी जल्दी घर आएंगी... अपने छोटे भाइयों को कह रही हैं दीपिका
अंबाला। सनकी देवर ने भाभी को जो गोली मारी थी, वह पित्ते के पास से निकली और आंत काट गई। बहरहाल पीजीआई में भर्ती रचना जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। मंगलवार को गोली लगने के करीब साढ़े नौ घंटे बाद उसका पीजीआई चंडीगढ़ में ऑपरेशन शुरू हुआ था। मायके वालों के मुताबिक, ऑपरेशन करीब साढ़े पांच घंटे तक चला।

ऑपरेशन के बाद बुधवार को भी उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। मायके वाले, रिश्तेदार और तीनों बच्चे अपनी मां के कुशलता से घर लौटने की दुआ मांग रहे हैं। बताया गया है कि रचना को स्वास्थ्य लाभ मिलने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है। वहीं मां की गैर मौजूदगी में रचना की 16 वर्षीया बेटी दीपिका, अपने छोटे भाई शिवा (14) और पूर्व (10) को संभाल रही है। वह उन्हें यही बता रही है कि मम्मी जल्दी ठीक होकर घर आएंगी। रचना के मामा की बेटी किरण ने बताया कि चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों के मुताबिक, रचना की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed