{"_id":"616f10d47621d64e1f4d1fc0","slug":"brother-in-law-shot-at-sister-in-law-when-brother-came-to-the-rescue-he-shot-a-revolver-on-his-forehead-ambala-news-knl87033350","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला: शादी से मना करने पर देवर ने भाभी को गोली मारी, बचाव में भाई आया तो माथे पर तान दिया रिवॉल्वर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबाला: शादी से मना करने पर देवर ने भाभी को गोली मारी, बचाव में भाई आया तो माथे पर तान दिया रिवॉल्वर
Wed, 20 Oct 2021 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:09 AM IST
सार
अंबाला में एक व्यक्ति अपनी ही भाभी पर बुरी नजर रख रहा था और शादी का दबाव बना रहा था। इससे मना करने पर उसने भाभी को गोली मार दी। बचाव में आए भाभी के भाई के माथे पर रिवॉल्वर तान दिया और जख्मी हालत में खुद ही महिला को अस्पताल लेकर आया। आरोपी की भाभी विधवा है और फिलहाल अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
वारदात के बारे में जानकारी देती मकान मालकिन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला के पक्की सराय क्षेत्र में एक देवर ने भाभी के मायके में आकर उसे गोली मार दी। आरोपी ने बचाव में आए महिला के भाई पर भी रिवॉल्वर तान दी। लहूलुहान हालत में महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना पर थाना पड़ाव पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला के परिजनों के मुताबिक रचना का देवर संदीप मंगलवार सुबह ही उसके कमरे पर पहुंच गया था।
ये भी पढ़ें-कुंडली बाॅर्डर: स्थानीय लोगों की पुलिस से मांग, बोले- सुरक्षा दें या अस्थायी जेल बनाकर उसमें रखें, हत्याकांड के बाद लगने लगा है डर
शादी का दबाव बना रहा था देवर
वह रचना पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। रचना के मना करने पर आरोपी देवर ने रिवॉल्वर निकालकर रचना को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर रचना का इकलौता भाई दीपक सिंह पहुंचा, आरोपी ने धमकाते हुए उसके माथे पर रिवॉल्वर तान दी। इसके बाद वह खुद भाभी रचना को अस्पताल लेकर पहुंचा। महिला के परिजनों ने बताया कि रचना के पति की सितंबर 2020 में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसके बाद कुछ महीनों तक वह ससुराल में रही।
विज्ञापन
पति की मौत के बाद रखने लगा बुरी नजर
वहां उसका देवर संदीप उस पर बुरी नजर रखता था और परेशान करने लगा था। परेशान होकर रचना अपने तीनों बच्चों को लेकर मायके आ गई थी और किराये पर कमरा लेकर यहीं रहने लगी थी। परिजनों के मुताबिक रचना पुत्री स्वर्गीय गुरमीत सिंह का विवाह 2004 में गाजियाबाद निवासी नीलेश के साथ हुआ था। शादी के समय परिवार को बताया गया था कि वह प्रॉपर्टी डीलर है, लेकिन विवाह के बाद पता चला कि वह कोई काम-धंधा नहीं करता और बुरी संगत में होने के कारण नशा करता है। रचना के तीन बच्चे हैं, पति के कुछ भी कामकाज न करने की वजह से परिवार का गुजारा मुश्किल से चल रहा था।
ये भी पढ़ें-पानीपत: कव्वाली सुन लौट रहे दोस्त की ईंट मारकर हत्या, फिर खुद ही लेकर आया परिजनों को
15 दिन पहले किराये पर लिया था कमरा
वारदात घर में पहली मंजिल पर बने कमरे में हुई। वह जगह मायके से चंद कदम की दूरी पर है। मकान मालकिन ज्योति ने बताया कि रचना ने उनके घर का एक कमरा 15 दिन पहले किराये पर लिया था। मायके के मकान में जगह कम होने के कारण उन्होंने उसे यह कमरा किराये पर दिया था। तीन बच्चों का जिम्मा कंधों पर होने की वजह से वह काफी परेशान रहती थी। इनके गुजर-बसर के लिए वह रोटी बनाने वाली एक कंपनी में नौकरी कर रही थी। वह दिनभर काम पर या मायके में रहती थी। वह रात को सोने के लिए बच्चों के साथ किराये के कमरे पर आती थी।
ये भी पढ़ें-हरियाणा: साक्षरता दर में अव्वल गुरुग्राम-पंचूकला लिंगानुपात में पिछड़े, कम साक्षरता दर वाले जिलों में अधिक पैदा हो रहीं बेटियां
गिरफ्तारी के लिए गठित की हैं टीमें
थाना पड़ाव के प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। प्राथमिक जानकारी मिली है कि महिला की हालत में सुधार हो रहा है। जल्द ही इस मामले को लेकर पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।