{"_id":"62a0f9713c08fc0cae05e557","slug":"brother-in-law-and-nephew-called-home-and-beat-him-ambala-news-knl110914331","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ ने भाभी और भतीजे को घर बुलाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ ने भाभी और भतीजे को घर बुलाकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। जेठ ने भाभी और भतीजे को घर बुलाकर रॉड व तेज धार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें छुड़वाया। लोगों ने मां-बेटे को इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से बेटे की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मी देवी ने बताया कि वह गांव डगडेहरी की निवासी है। उसके पति गुरदास सिंह की करीब डेढ़ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। उसके दो लड़के हैं। पड़ोस में जेठ का लड़का मंगतार सिंह रहता है। उसकी पत्नी बलविंद्र कौर के साथ उनकी सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वे उनसे रंजिश रखने लगे। इसी बात को लेकर पांच जून की रात को मंगतार ने उसके लड़के हरजीत सिंह को बुलाया। इसके बाद वे मंगतार के घर चले गए। इस दौरान मंगतार ने उसके बेटे हरजीत सिंह पर रॉड से हमला कर दिया। वह बेटे को बचाने गई तो मंगतार के बेटे ने किसी नुकीली चीज से उस पर हमला कर दिया।
इस हमले में दोनों मां बेटा घायल हो गए। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। यह देख दोनों आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने हरजीत को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में रेफर कर दिया।