{"_id":"66ddd0275e01526c68039bd1","slug":"broken-roads-were-repaired-with-patchwork-and-bricks-ambala-news-c-36-1-sknl1003-129301-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टूटी सड़कों पर पैचवर्क और ईंट लगा की खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टूटी सड़कों पर पैचवर्क और ईंट लगा की खानापूर्ति
विज्ञापन
अंबाला छावनी में बब्याल रोड पर चल रहा पेचवर्क का काम
अंबाला। महेश नगर स्थित ब्रह्मकुमारी चौक से दयाल बाग तक जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इन दिनों खस्ता है। हालांकि विभाग की तरफ से सीमेंट के जरिए पैचवर्क शुरू कर दिया गया है लेकिन इसमें भी महज खानापूर्ति की जा रही है।
दो कर्मचारियों के जरिए यह पैचवर्क चल रहा है जबकि इस रोड पर सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सीमेंट डालने के बाद उस पर सिर्फ दो ईंटे लगाकर छोड़ा जा रहा है।
रविवार शाम होते-होते अधिकतर पैचवर्क दोबारा से खराब हो गए। साथ ही वाहनों को उनके ऊपर से गुजरने से रोकने के भी प्रबंध किए जाएं। उधर, इसे लेकर स्थानीय दुकानदारों में भी रोष है। उनका कहना है कि इस सड़क का सही ढंग से सुधार होना चाहिए।
विज्ञापन
कार सहित नाली में घुसा युवक, बाल-बाल बचा परिवार
शनिवार देररात को अनु जैन अस्पताल के पास एक कार का पहिया अनियंत्रित होकर नाली में गिर गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार पूरा परिवार बच गया। राहगीरों ने क्रेन की मदद से कार के पहिया को नाले में से निकलवाया। परिवार ने बताया कि सड़क जगह-जगह से टूटी है। ऐसे में दूसरे वाहन भी अपना बचाव करते हुए एक ही लेन पर आ जाते हैं। यहीं कारण रहा कि वह भी हादसे का शिकार हो गए।
फोटो: 36
चुनाव में पैचवर्क की आई याद
दुकानदार टोनी शर्मा ने बताया कि पांच साल पहले बब्याल रोड पर सीवरेज डाले गए थे। तब से लेकर अब तक सड़क में जगह-जगह खड्डे हो गए थे। अब चुनाव का समय आ गया है तो खड्डों पर पैचवर्क याद आ रह है, वो भी महज खानापूर्ति की जा रही है।
फोटो: 37
हादसे का रहता है खतरा
गुरबचन सिंह का कहना है कि उनकी दुकान सड़क के किनारे है। दुकान के बाहर गड्ढों में बरसात के दौरान जो पानी जमा हो जाती है वो गाड़ी के गुजरने पर भीतर आ जाता है। साथ ही हादसे का भी खतरा रहा है।
फोटो: 38
पैचवर्क से अच्छा दोबारा से बनाई जाए सड़क
करियाना दुकान संचालक संजय पाल ने बताया कि काफी समय से बब्याल रोड की हालत खस्ता हुई पड़ी है लेकिन अब इस रोड पर पैचवर्क का काम चल रहा है जो गलत है, इससे अच्छा तो इस रोड को दोबारा से बनाए जाना चाहिए। आचार संहिता से पहले ही सड़कों के पैचवर्क का काम शुरू हो गया था।
-रितेश, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर अंबाला