फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Broke the leg of a young man returning after suffering a court appearance

कोर्ट में पेशी भुगतकर लौट रहे युवक की टांग-बाजू तोड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Broke the leg of a young man returning after suffering a court appearance
अंबाला। शहर के बादशाही बाग के निकट कोर्ट में पेशी भुगतकर लौट रहे युवक पर आधा दर्जन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। रंजिश के चलते हमलावरों ने युवक के सिर पर लोहे की गरारी से वार किए। हमले में युवक का सिर फट गया। इसके बाद लोहे की रॉड और गरारी से हमला कर उसके टांग और बाजू तोड़ दी। खून से लथपथ हालत में युवक को शहर के ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने गुरु प्रताप दुर्गा नगर सेक्टर-9 निवासी मोनू के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मोनू ने बताया कि वह मारपीट के मामले में कोर्ट से पेशी भुगतकर लौट रहा था। पीछे से दो बाइक पर हरजोत उर्फ बाशल, लायलपुर बस्ती निवासी नवदीप, सोबिध व गोनी और गांव सोंडा निवासी विशाल उर्फ भोला आए। आरोपियों ने लोहे की रॉड और गरारी से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मोनू और हरजोत उर्फ बाशल के बीच गुटबाजी चल रही है। कुछ दिन पहले दोनों का आपस में मानव चौक पर झगड़ा हुआ था। इसमें डीडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी हरजोत उर्फ बाशल को गंभीर चोटें आई थी। हरजोत की शिकायत पर मोनू व उसके दोस्तों के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया था। उसी केस में मोनू की कोर्ट में पेशी थी। यहां से लौटते वक्त हरजोत ने अपने दोस्तों के साथ मोनू पर हमला कर दिया। मौके पर भीड़ इकट्ठा होते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed