फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bring home the silver idols of Goddess Lakshmi and Lord Ganesha on Dhanteras, will shower blessings

Dhanteras 2021: धनतेरस पर घर लाएं मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की चांदी की प्रतिमा, बरसेगी कृपा

Tue, 02 Nov 2021 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Nov 2021 02:15 AM IST
सार

इस त्योहार का सामाजिक व धार्मिक दृष्टि दोनों से ही महत्व है। उन्होंने बताया कि इस दिन चौदह वर्ष के बाद श्री राम के अयोध्या वापस लौटने पर अयोध्यावासियों ने घी के दीये जलाए तो कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात दीयों की रोशनी से जगमगा उठी थी।

विज्ञापन
Bring home the silver idols of Goddess Lakshmi and Lord Ganesha on Dhanteras, will shower blessings
अंबाला छावनी स्थित बर्तन बाजार में बर्तनों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : Ambala

विस्तार

बराड़ा। धनतेरस के पर्व को दीपावली की शुरुआत माना जाता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरि की पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार धनतेरस को खरीदारी के लिए साल का सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन लोग जमकर बर्तन, आभूषण, सोना व चांदी खरीदते हैं। इसे लेकर सोमवार को बाजारों में रौनक दिखी।
विज्ञापन

श्री राधामाई मठ शिव मंदिर कलावड़ से महंत भीम पूरी बताते हैं कि धनतेरस का पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाने वाला पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की चांदी की प्रतिमाओं को घर लाने से घर, कार्यालय व व्यापारिक संस्थानों में धन, सफलता व उन्नति होती है। धनतेरस के बाद हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। आध्यात्मिक रूप से यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। इस त्योहार का सामाजिक व धार्मिक दृष्टि दोनों से ही महत्व है। उन्होंने बताया कि इस दिन चौदह वर्ष के बाद श्री राम के अयोध्या वापस लौटने पर अयोध्यावासियों ने घी के दीये जलाए तो कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात दीयों की रोशनी से जगमगा उठी थी। तब से यह प्रकाश पर्व हर्षोल्लास से हर साल मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed