फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Brijbhushan does not have the courage to enter Haryana Udaybhan

बृजभूषण की हरियाणा में घुसने की हिम्मत नहीं : उदयभान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Brijbhushan does not have the courage to enter Haryana Udaybhan
अंबाला सिटी/करनाल (घरौंडा)। कांग्रेस की ओर से करनाल के घरौंडा और अंबाला सिटी में जनसभाएं की गईं। अंबाला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने विनेश फौगाट के साथ ज्यादतियों का हवाला देते हुए कहा कि बृजभूषण शरण सिंह कहते हैं कि वह हरियाणा में जाएंगे और विनेश को हराएंगे। जबकि बृजभूषण में हरियाणा की भूमि पर कदम रखने की हिम्मत ही नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। उन्होंने पुलिस लाइन मैदान में सिटी से प्रत्याशी निर्मल सिंह के लिए जनसभा की। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आना था मगर वह स्वास्थ्य कारणों से नहीं आ सके।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि इस सरकार ने पहले तो किसान विरोधी तीन कानून थोपे और फिर इनका विरोध करने पर लाठियां व गोलियां बरसाईं। किसानों का रास्ता रोकने के लिए सड़कें खोदीं और अब भी शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोक रखा है। इसके चलते व्यापारियों को घाटा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरौंडा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जो कार्यकर्ता पसीना बहा रहे हैं, वह पसीना खाली नहीं जाएगा और एक दिन रंग लेकर जरूर आएगा।
यहां पूर्व सीएम कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राठौर के पक्ष में विजय संकल्प रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान भी मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो घोषणा पत्र में वादे किए हैं, कांग्रेस की सरकार बनने पर उन सभी घोषणाओं को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed