{"_id":"5b2bb5047302b22b3283da4dca24980f","slug":"bricks-standing-land-dispute-injuring-ten","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में चली ईंटें, दस लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में चली ईंटें, दस लोग जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
Updated Thu, 05 Jun 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। कैंट के घसीटपुर में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर ईंटें और पत्थर चले। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब दस लोग जख्मी हो गए जिनको कैंट सिविल अस्पताल लाया गया।
बताया जा रहा है कि पंचायत की जमीन पर कब्जे को लेकर यह झगड़ा हुआ। पड़ाव पुलिस ने दोनों पक्षों के 19 लोगों पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पंचायत की जमीन पर एक मंदिर बना हुआ है। एक पक्ष इस जगह पर कब्जा करना चाहता है। इसी का विरोध दूसरा पक्ष कर रहा है। इस संबंध में कोर्ट में भी मामला चल रहा है। बुधवार को एक पक्ष ने ट्राली में ईंटें मंगवाईं और इस जगह पर कब्जा करने की कथित तौर पर कोशिश भी की।
इसी बीच दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंचा और इसका विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। जिस पक्ष ने यह ईंटें मंगवाई थीं, उसका कहना है कि उन्होंने अपने पारिवारिक कार्य के लिए ईंटें मंगवाई थीं। इसी पर दूसरे पक्ष ने बहस शुरू कर दी। मामला बिगड़ गया और दोनों पक्षों में ईंटें चलीं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।