फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Breaking the wall of the shop, they stole dry fruits and cash worth lakhs of rupees.

Ambala News: दुकान की दीवार तोड़कर लाखों रुपये का ड्राई फ्रूट व नकदी चुरा ली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Breaking the wall of the shop, they stole dry fruits and cash worth lakhs of rupees.
अंबाला। अनाज मंडी में चोरों ने दीन दयाल सत्य प्रकाश दुकान की दीवार तोड़कर लाखों रुपये का ड्राई फ्रूट व नकदी चुरा ली। वीरवार को सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। दुकान मालिक ध्रुव मित्तल ने बताया कि 11 मार्च की रात करीब 3:25 बजे अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने पीछे या बगल की दीवार को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर दुकान से गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपये की नकदी, काजू, पिस्ता, बादाम, अंजीर व अखरोट गिरी के दर्जनों डिब्बे ले गए। संवाद
विज्ञापन



सात ट्यूबवेलों से तांबे के तार चोरी
नारायणगढ़। मुन्ना माजरा व मौजा पंजोड़ी गांव के खेतों में चोरों ने एक साथ सात ट्यूबवेलों को अपना निशाना बनाया। शातिर चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कीमती तांबे की तारें चुरा ले गए। सुबह जब किसान अपने खेतों पर सिंचाई के लिए पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ित किसान गरीब सिंह, गुरमेल सिंह, देवेंद्र कुमार और नवीन कुमार ने बताया कि 10 मार्च की रात को चोरों ने गरीब सिंह के एक ट्यूबवेल, गुरमेल सिंह के दो, देवेंद्र के तीन और नवीन कुमार के एक ट्यूबवेल की तांबे की केबल चोरी कर ली। संवाद
विज्ञापन


कंपनी के गोदाम से हजारों का माल चोरी

अंबाला सिटी। जग्गी कॉलोनी फेस-3 स्थित वेरिएंट इन्फ्राटेक कंपनी के गोदाम से चोर हजारों रुपये के बिजली के तार के बंडल, स्ट्रीट लाइट व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। कंपनी के सुपरवाइजर बीर सिंह ने बताया कि कंपनी नगर निगम के लिए शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कर रही है। जग्गी कॉलोनी स्थित गोदाम में तार, सोडियम लाइट, ब्रैकेट पाइप और क्लैंप आदि रखे गए थे। 11 मार्च को जब स्टाफ ने स्टॉक चेक किया तो पाया कि 100-150 मीटर के तार के तीन बंडल, दो सोडियम लाइट, 12 ब्रैकेट पाइप और क्लैंप के तीन गुच्छे गायब थे। पीड़ित ने डेहा कॉलोनी निवासी कांशी व टिंकू पर शक जताया है। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नशीले कैप्सूल मामले में आरोपी काबू

बराड़ा। सरकपुर रोड पर 17 जनवरी को पकड़े गए 576 नशीले कैप्सूल मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी बराड़ा निवासी धर्मबीर को काबू कर लिया। वीरवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि कौन-कौन से नशा तस्करों से इसके तार जुड़े है l संवाद

----
चरस मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
अंबाला सिटी। लक्ष्मी विहार से 13 दिसंबर को पकड़ी गई 1 किलो 635 ग्राम चरस मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान सेक्टर-9 निवासी कुलदीप कुमार के रूप में हुई। वीरवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एएनसी के निरीक्षक ऋषि पाल ने बताया कि 13 दिसंबर 2025 को सूचना मिली थी कि आरोपी महिला दिव्या हिमाचल की रहने वाली है। दोनों हिमाचल से नशा लाकर अंबाला में बेचते थे। तब उनसे नशीला पदार्थ बरामद किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed