{"_id":"68acdf4a9cc6f0018901fc05","slug":"branch-manager-of-a-private-company-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-ambala-news-c-36-1-sknl1017-148416-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: निजी कंपनी के ब्रांच मैनेजर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: निजी कंपनी के ब्रांच मैनेजर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
अंबाला। मोहड़ा में विंड स्पीड लॉजिस्टिक कंपनी के ब्रांच मैनेजर 38 वर्षीय अजीत सिंह चहल की रविवार रात को सड़क हादसे में मौत हो गई। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित कैंट रेलवे के सामने फ्लाईओवर पर बाइक से घर जा रहे अजीत को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। राहगीरों ने उन्हें कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालकुर्ती पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
लालकुर्ती चौकी प्रभारी राजिंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के भाई वजीर सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी का पता लगाने के लिए हाईवे के सीसीटीवी खंगाले जाएंगे। मृतक अजीत मूलरूप से जींद का रहने वाला था। अपने परिवार के साथ बलदेव नगर में ही अपना घर लेकर रह रहा था। अजीत के पास दो बेटी व एक बेटा है। एक साल पहले ही वह कंपनी में लगा था। रोजाना की तरफ बाइक से रात को छुट्टी कर घर जा रहा था। संवाद
-- -- -