{"_id":"67c2adf504994868b1002b93","slug":"boy-stole-the-groom-s-father-s-bag-full-of-jewellery-worth-lakhs-in-ambala-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: दूल्हे के पिता का लाखों के जेवर से भरा बैग ले उड़ा 13 साल का बच्चा, सूट-बूट पहनकर आया था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: दूल्हे के पिता का लाखों के जेवर से भरा बैग ले उड़ा 13 साल का बच्चा, सूट-बूट पहनकर आया था आरोपी
Sat, 01 Mar 2025 12:19 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:19 PM IST
सार
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, चोरी करने वाला बच्चा किसी आम मेहमान की तरह शादी में शामिल हुआ। वह सूट-बूट पहनकर रिश्तेदारों के बीच बैठा और सही मौका मिलते ही बैग लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
आरोपी बच्चा
- फोटो : संवाद
विस्तार
बाला-जगाधरी हाईवे स्थित साहा के पास एक शादी समारोह में हैरान करने वाली चोरी की घटना सामने आई है। शादी में शामिल एक 13 साल के बच्चे ने दूल्हे के पिता का लाखों के जेवर और नकदी से भरा बैग चुरा लिया।
विज्ञापन
घटना 25 फरवरी को जश्न पैलेस, तेपला में हुई, जहां यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राकेश धीमान के बेटे अमन धीमान की शादी मंगलई निवासी वैशाली के साथ हो रही थी। राकेश धीमान ने बताया कि वह शादी में अपने साथ एक काले रंग का बैग लाए थे, जिसमें दुल्हन की ज्वेलरी—हार, अंगूठी, कान के कांटे, चार तोले सोने का मंगलसूत्र और 65,000 रुपये नकद थे।
विज्ञापन
सूट-बूट पहनकर शादी में शामिल हुआ बच्चा
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, चोरी करने वाला बच्चा किसी आम मेहमान की तरह शादी में शामिल हुआ। वह सूट-बूट पहनकर रिश्तेदारों के बीच बैठा और सही मौका मिलते ही बैग लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
साहा थाना पुलिस ने राकेश धीमान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है।