फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Both henchmen of Aman Bond reached Madhya Pradesh, will be raided

Ambala News: अमन बोंड के दोनों गुर्गे पहुंचे मध्यप्रदेश, होगी दबिश

Sun, 16 Apr 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 16 Apr 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Both henchmen of Aman Bond reached Madhya Pradesh, will be raided
अंबाला। सात पिस्टल और चार कारतूस सहित दबोचे गए अमन बोंड गैंग के दोनों गुर्गाें को एसटीएफ मध्यप्रदेश लेकर गई है। एक विशेष टीम अंबाला से रवाना हुई है और पूछताछ में आरोपियों ने मध्यप्रदेश की जिस जगह से पिस्टल लाने की बात कबूली थी, वहां पर दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा एसटीएफ को प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों बदमाश दूसरे गैंग के मुख्य को निशाना बनाना चाहते थे, लेकिन एसटीएफ ने उससे पहले ही दोनों को दबोच लिया। बता दें कि छावनी के काली पलटन पुल के पास से एसटीएफ ने अंबाला कैंट निवासी प्रिंस उर्फ पप्पा से पांच पिस्टल और दो राउंड बरामद किए। किस्मत नगर अंबाला कैंट निवासी नितिन उर्फ पोम्पी की तलाशी लेने पर दो पिस्टल और दो कारतूस सहित काबू किया था। आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि अमन बोंड गैंग की अमन सोनकर गैंग से गैंगवार चलती आ रही है। पहले भी दोनों गैंग के सदस्यों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उसी रंजिश के चलते एक बार फिर गैंगवार करने की तैयारी में थे।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश से लाए थे हथियारों का जखीरा



एसटीएफ की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी दोस्त हैं और मध्यप्रदेश से ही कुछ समय पहले हथियारों की खेप लेकर पहुंचे थे। जो पिस्टल बरामद की गई है वो इंपोर्टेड की तर्ज पर बनी हुई है। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों पर पहले हत्या, अवैध असला रखने और लड़ाई-झगड़े के कई मुकदमे दर्ज है। तेली मंडी निवासी प्रिंस उर्फ पप्पा पर कुल छह मुकदमे दर्ज है। एसटीएफ डीएसपी अमन ने बताया था कि दोनों आरोपी वैसे तो साइंस का काम करते थे। पूछताछ में बताया है कि वह कार की मदद से हथियार लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed