{"_id":"67d71a0863dd810bdf0dbad9","slug":"boom-barrier-scheme-at-the-station-got-approval-ambala-news-c-36-1-amb1001-139177-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्टेशन पर बूम बैरियर योजना को मिली मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्टेशन पर बूम बैरियर योजना को मिली मान्यता
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन बेशक विश्वस्तरीय नहीं बन पाया है लेकिन नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने स्टेशन परिसर की व्यवस्था सुधारने की तैयारी कर ली है। इसके तहत रेलवे स्टेशन पर जल्द ही बूम बैरियर की सुविधा प्रदान की जाएगी।
पांच अलग-अलग विभागों की ओर से तैयार की गए प्रस्ताव को मान्यता मिल गई है और डीआरएम ने भी बूम बैरियर की योजना को धरातल पर लाने के लिए स्वीकृति दे दी है। वहीं अंबाला रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने भी बूम बैरियर के दस्तावेज तैयार करके निविदा लगाने की तैयारी पूरी कर ली है जोकि आगामी सप्ताह जारी हो जाएगी।
पुराना ठेका हो रहा 10 अप्रैल को खत्म
लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर तीन पार्किंग का ठेका दिया गया था जोकि 10 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इसलिए ठेका खत्म होने से पहले ही नई निविदा को लेकर कार्रवाई शुरु कर दी गई है ताकि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
पार्किंग का बढ़ेगा दायरा
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर तीन नहीं अब पांच पार्किंग में वाहन खड़ा हो सकेंगे। पहली पार्किंग एनआरएमयू कार्यालय के साथ बनाई गई है। इसके अलावा यूटीएस काउंटर के सामने दो पार्किंग और आरपीएफ पोस्ट के सामने भी दो पार्किंग बनाई गई हैं। इन सभी पार्किंग में एक हजार के करीब कारें तो तीन हजार के करीब दोपहिया वाहन खड़ा हो सकेंगे।
रेलवे का बढ़ेगा राजस्व
पांच पार्किंग की एक बार में ही निविदा जारी की जाएगी। बूम बैरियर वाले ठेकेदार को ही पार्किंग दी जाएगी। इससे रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। लगभग तीन से चार करोड़ में निविदा जारी होने की जानकारी मिली है। ऐसे में बड़ी कंपनियां ही इसमें जोर-आजमाइश कर सकती हैं। हालांकि पुराने ठेकेदार भी पार्किंग का ठेका लेने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे हैं लेकिन यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन माध्यम से होगी। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की मिलीभगत नहीं हो सकेगी।
बिना इजाजत नहीं घुस पाएंगे वाहन
मौजूदा समय में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से रोजाना 25 से 30 हजार यात्री आवागमन करते हैं। ऐसे में स्टेशन पर आने वाले वाहनों की संख्या भी 300 से 400 के बीच है लेकिन रेलवे परिसर में खड़े रिक्शा, ई-रिक्शा और ऑटो आदि यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
इसके अलावा प्राइवेट टैक्सी चालक भी कब्जा जमाए हुए हैं। अगर उन्हें आरपीएफ स्टेशन से हटाती है तो वो रसूखदारों के फोन करवाना शुरु कर देते हैं। ऐसे में बूम बैरियर की सुविधा से कोई भी बाहरी वाहन बिना इजाजत या पार्किंग शुल्क के स्टेशन पर नहीं घुस पाएगा।
मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर बूम बैरियर की योजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही इसकी निविदा भी जारी कर दी जाएगी। इस सुविधा के शुरु होने से रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी होगी और यात्रियों, विशेषकर वाहन चालकों की परेशानी भी दूर हो जाएगी।
नवीन कुमार झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।