फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Boom barrier facility will start in Cantt on the lines of Chandigarh

Ambala News: चंडीगढ़ की तर्ज पर कैंट में शुरू होगी बूम बैरियर की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Boom barrier facility will start in Cantt on the lines of Chandigarh
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की तर्ज पर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भी बूम बैरियर की सुविधा शुरू की जाएगी। इसका फायदा स्टेशन पर आने वाले वाहन चालकों को मिलेगा। इससे स्टेशन पर अनधिकृत वाहनों के प्रवेश पर लगाम लगेगी और यात्री सुविधा में भी बढ़ोतरी होगी।
नवनियुक्त अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, जिससे कि रेलवे परिसर की बिगड़ रही व्यवस्थाओं में सुधार किया जा सके। डीआरएम के निर्देशों पर तकनीकी सहित वाणिज्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन के आगमन और निकासी द्वारा पर यह सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

दो से तीन बैरियर लगाने की योजना
रेलवे स्टेशन का आगमन द्वार पर हमेशा वाहनों का जमावड़ा रहता है, क्योंकि यह रास्ता दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाइवे से जुड़ा है। छावनी से सिटी की तरफ जाने वाले वाहन चालक भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए वाहनों की भीड़ को देखते हुआ आगमन द्वार का स्वरुप भी बदला जाएगा। इसे चौड़ा किय जाएगा। जबकि यहां दो से तीन बूम बैरियर लगाए जाएंगे ताकि स्टेशन परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों को इंतजार न करना पड़े। इसके अलावा इमरजेंसी और वीआईपी वाहनों के लिए भी अलग से व्यवस्था की जाएगी ताकि ऐसे वाहन अविलंब स्टेशन पर प्रवेश कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द तैयार होगा प्रस्ताव
रेलवे परिसर की रुपरेखा व बूम बैरियर के डिजाइन के साथ पूरा प्रस्ताव जल्द ही तैयार किया जाएगा जोकि अनुमति के लिए मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें बूम बैरियर से संबंधित ड्राइंग और ढांचा भी दर्शाया जाएगा ताकि प्रस्ताव में किसी प्रकार की कोई खामी न रह जाए।
बढ़ रहा वाहनों का दबाव
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर लगातार यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। इस कारण वाहनों की तादाद भी बढ़ रही है। ऐसे में पार्किंग की अव्यवस्था का खामियाजा स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। त्योहारों के दिनों में तो वाहनों को रेलवे परिसर में ही खड़ा करना पड़ता है। इससे चालान व चोरी का डर भी बना रहता है। हालांकि मौजूदा समय में तीन कार पार्किंग स्टेशन पर हैं। लेकिन जगह की कमी के कारण यहां मुश्किल से 50 से 60 वाहन ही खड़े हो पाते हैं।
पहले भी तैयार किया था प्रस्ताव
रेलवे परिसर में बूम बैरियर की सुविधा का प्रस्ताव तत्कालीन मंडल रेल प्रबंधक दिनेश शर्मा की अगुवाई में किया गया था और इसकी जिम्मेदारी पूर्व स्टेशन निदेशक बीएस गिल को सौंपी गई थी। उन्होंने बूम बैरियर के प्रस्ताव के तहत रेलवे परिसर में तीन लेन भी बनवाई थी ताकि वाहनों का आवागमन सुचारु ढंग से हो सके। लेकिन ये प्रस्ताव सिरे नहीं चढ़ पाया और फिर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

वर्जन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर लगातार वाहनों की तादाद बढ़ रही है। वहीं रेलवे परिसर में अनधिकृत वाहनों का जमावड़ा रहता है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने बूम बैरियर की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य के लिए विभागीय कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है ताकि जल्द प्रस्ताव तैयार करके डीआरएम के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed