{"_id":"6a568fc9e36c1ab91e05c19d","slug":"body-of-unidentified-young-man-found-in-syl-canal-ambala-news-c-36-1-amb1001-166242-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एसवाईएल नहर में मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एसवाईएल नहर में मिला अज्ञात युवक का शव
विज्ञापन
नग्गल थाना पुलिस गोताखोर की मदद से नहर में से शव को बाहर निकालती हुई: सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
जलबेड़ा। जनसुई हेड के निकट एसवाईएल नहर में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। आशंका है कि वह पंजाब की ओर से पानी के तेज बहाव के साथ बहकर अंबाला जिले की सीमा में पहुंचा है। सूचना मिलने पर नग्गल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष आंकी जा रही है। नग्गल थाना प्रभारी कर्मबीर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया के लिए अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज : पुलिस के अनुसार मंगलवार को एसवाईएल नहर में ड्यूटी पर मौजूद गोताखोर की नजर कचरे के बीच फंसे शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट, मारपीट या धारदार हथियार के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। शव फूलकर पानी की सतह पर आ गया था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह दो से तीन दिन पुराना हो सकता है।
पुलिस ने आसपास के थानों के अलावा पंजाब के सीमावर्ती जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया है, ताकि हाल के दिनों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से शव का मिलान किया जा सके। मृतक के चेहरे पर हल्की कटी हुई दाढ़ी है, जिसे पहचान के एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
रेल यार्ड से मिला युवक का शव
अंबाला। रेल यार्ड में एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि अंबाला कैंट स्टेशन के नजदीक सहारनपुर की तरफ जाने वाली रेल लाइन किनारे यार्ड से शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 40-45 वर्ष है। शिनाख्त न होने के कारण शव जीआरपी थाने के डेड हाउस में रखवा दिया है। संवाद