{"_id":"6653ccedcce7ea534d045224","slug":"bmw-collides-with-transformer-five-passengers-saved-ambala-news-c-36-1-ame1006-123653-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्रांसफार्मर से टकराई बीएमडब्ल्यू, पांच सवार बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्रांसफार्मर से टकराई बीएमडब्ल्यू, पांच सवार बचे
विज्ञापन
भिड़त में क्षतिग्रस्त हुई सैंटराे कार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। प्रेम नगर में शनिवार देर रात करीब देररात दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसा शनिवार देररात करीब दो बजे हुआ। टक्कर लगने के बाद बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर सीधा बिजली के ट्रांसफार्मर के खंभे में टकराई।
हादसे में कार के एयर बैग खुलने पर चालक बाल-बाल बच गया। जबकि सेंट्रो कार भी क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार युवक और युवती को मामूली चोटें आई। जिन्होंने सिटी के ट्रामा सेंटर में अपना उपचार कराया।
इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, बिजली के ट्रांसफार्मर का खंभा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार भी उसमें फंस गई है। इलाके की बिजली किसी तरह से प्रभावित नहीं हुई। सोमवार को बिजली निगम की तरफ से क्रेन की मदद से कार को निकाला जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही नया खंभा लगाया जाएगा। बीएमडब्ल्यू कार चालक सुरेश कुमार ने बताया कि वह शनिवार की रात दो बजे अंबाला छावनी से अपने घर सेक्टर-7 की ओर जा रहे थे। एक कार गलत दिशा से आकर सड़क के बीच में खड़ी हो गई। इतने में वह कुछ समझ पाता कि अनियंत्रित होकर सीधा टक्कर हो गई। मॉडल टाउन चौकी प्रभारी एएसआई रघुबीर सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।