फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Black out in Ambala threat of Pakistani drone attack advisory for people

अंबाला में ब्लैक आउट: पाकिस्तानी ड्रोन अटैक का खतरा; कैंट में छाया अंधेरा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Fri, 09 May 2025 10:21 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 09 May 2025 10:21 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते हरियाणा के अंबाला में भी ब्लैकआउट किया गया है। अंबाला कैंट के कई बाजारों में रात आठ बजे से ही सभी लाइटें बंद कर दी गई है। 

विज्ञापन
Black out in Ambala threat of Pakistani drone attack advisory for people
अंबाला में ब्लैकआउट। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान रात के अंधेरे में ड्रोन हमले कर रहा है। ऐसे में हरियाणा के अंबाला में ब्लैकआउट किया गया है। अंबाला शहर व कैंट में रात आठ बजे लाइटों को पूरी तरह से बंद रखने के आदेश दिए गए थे। शुक्रवार को आठ बजे छावनी के फल और सब्जी मार्केट के बाहर लाइटें जलती दिखीं। इसी प्रकार जीएमएन कॉलेज रोड, लालकुर्ती रोड आदि स्थानों पर साढ़े आठ बजे तक भी लाइटें जल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने आकर लाइटों को बंद कराया। 

विज्ञापन


इसके अलावा, नागरिक अस्पताल, रेलवे स्टेशन व अन्य प्रमुख बाजारों में अंधेरा छाया रहा। बीच-बीच में कुछ दुकानों पर लाइट जल रही थी मगर पुलिस उसे बंद कराने भी पहुंचती दिखी। इसके साथ ही बाजारों में एटीएम और फ्लैक्स बोर्ड पर लाइटें जलती दिखाई दीं। छावनी का सदर बाजार, चौड़ा बाजार, बजाजा बाजार, हलवाई बाजार, अनाज मंडी, गुड़ बाजार, दाल बजार, सब्जी मंडी, कच्चा बाजार आदि स्थानों पर अंधेरा छाया रहा। इसी प्रकार बस स्टैंड के आसपास पुलिस प्रशासन अनाउंसमेंट के माध्यम से दुकानों की लाइटें बंद करने की अपील करती दिखी। अंबाला शहर के अग्रसेन चौक के पास भी यही स्थिति थी। 
विज्ञापन


कोई भी बाहर की लाइट नहीं जलेगी
उपायुक्त ने बताया कि मैंने आदेश जारी कर दिए हैं, शाम आठ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक कोई भी बाहर की लाइट नहीं जलाई जाएगी। इन्वर्टर, जेनरेटर से घर के भीतर की लाइट को अंबालावासी जला सकते हैं मगर घर के बाहरी क्षेत्र की लाइट पूरी तरह से बंद रखनी होगी। यहां यह सावधानी बरतनी है कि घर के दरवाजों व खिड़कियों पर मोटा पर्दा लगा हो ताकि रोशनी बाहर न जा सके। सामान्य ग्रिड से सप्लाई सामान्य तौर पर दी जाएगी। हवाई हमला होने पर पूरे शहर को ब्लैक आउट किया जाएगा। रात्रि के समय पर इन्वर्टर और जेनरेटर को हम बंद नहीं कर पाएंगे ऐसे में लोग यह सुनिश्चित करें किस कोई भी बाहर की लाइट इन्वर्टर, जेनरेटर या सोलर पर न जलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों बिलबोर्डों लाइट जली तो दुकानदारों पर होगी कार्रवाई
उपायुक्त ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान जानकारी मिली थी कि कई दुकानों के बाहर बोर्ड पर लाइटें जल रही हैं। ऐसे में ताजा आदेशों में कोई भी बिल बोर्ड या बाहरी की लाइट इन्वर्टर या जेनरेटर पर नहीं होगी। उसे हर हालत में तय समय पर बंद रखा जाएगा। अगर फिर भी जलती पाई गई तो उस दुकानदार या संचालक को आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन पूरी तरह से तैयार: उपायुक्त
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि दुश्मन देश ने बॉर्डर के कई रिहायशी इलाकों में हमले किए हैं। अंबाला काफी संवेदनशील स्थान है। ऐसे में हमें सचेत रहने की जरूरी है। हमारी सिविल डिफेंस की पूरी तैयारी है। अंबालावासियों से अपील है कि घबराएं नहीं। दुश्मन का जवाब देने के लिए हमारी सेना पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही जिला प्रशासन भी किसी हादसे की स्थिति में राहत बचाव कार्य के लिए तैयार है।

प्रशासन की लोगों को सलाह

  • शाम आठ बजे से सुबह छह बजे तक लोगों लाइटों को बंद करने की सलाह दी गई है।
  • इस दौरान गली मोहल्लों, बाजारों आदि स्थानों पर दुकानों के बोर्ड, लाइटों को भी तय समय में बंद रखना होगा।
  • अगर बाहर किसी लाइट का इन्वर्टर या जेनरेटर से कनेक्शन है तो वह भी बंद रखनी होगी।
  • लोग अपने घर की खिड़ियों पर पर्दे डाल कर रखें।
  • घर के अंदर जरूरत के हिसाब से लाइट जला सकते हैं।
  • अगर यात्रा कर रहे हैं और ब्लैक आउट होने पर गाड़ी साइड में लगाकर लाइट बंद कर लें।
  • सैन्य क्षेत्र के करीब रहने वाले क्षेत्रों में लोग सचेत रहें और कोई ड्रोन दिखने पर लोग संभव हो तो वीडियो बनाएं और डायल 112 को सूचित करें।
  • किसी भी स्थिति में घबराएं नहीं, संयम से काम लें। सही सरकारी सूचनाओं पर भरोसा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed