{"_id":"68f2a0ac56bd0e5ffe0fa181","slug":"bjps-11-year-tenure-recounted-in-jan-vishwas-jan-vikas-program-ambala-news-c-36-1-amb1002-151625-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जन विश्वास-जन विकास कार्यक्रम में गिनाया भाजपा के 11 साल का कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जन विश्वास-जन विकास कार्यक्रम में गिनाया भाजपा के 11 साल का कार्यकाल
Sat, 18 Oct 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
जन विश्वास-जन विकास कार्यक्रम में उपस्थित लोग। संवाद
- फोटो : विकास भवन के पास लगा बीओबी का एटीएम।
संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला। सनातन धर्म काॅलेज में शुक्रवार को जिला स्तरीय जन विश्वास-जन विकास कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 11 साल का कार्यकाल स्वर्णिम समय रहा है और इस अवधि में अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए तकनीक का महत्वपूर्ण योगदान होता है और हमारी सरकार तकनीक का पूरी से उपयोग कर रही है ताकि आमजन को सुविधाएं तेजी से मुहैया कराई जा सकें और लोगों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पडें।
भाजपा ने तकनीक का सहारा लेकर सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया लाभ
मंत्री विज ने कहा कि हमारी वर्तमान भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष बेमिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि इस एक साल में कई विकास के कार्य हुए हैं और तरक्की का पहिया तेजी से चला है। तीसरी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है और इन 11 वर्षों को कहा जाए तो यह हरियाणा का स्वर्णिम समय है और इस अवधि में अनेक योजनाएं शुरू की गईं। पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि यदि हम एक रुपया भेजते है तो 85 पैसे सिस्टम खा जाता है और लाभपात्र तक केवल 15 पैसे पहुंचते हैं, पर भाजपा सरकार ने तकनीक का सहारा लेकर विभिन्न योजनाओं के सारे पैसे सीधे लाभपात्रों के खातों में पूरे पहुंचते हैं।
हमारी डबल इंजन की सरकार कई गुणा तेजी से चल रही
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 का शुभारंभ किया जा रहा है। इस योजना के तहत जिनके पास घर नहीं है और जिन्होंने किसी भी किसी अन्य योजना के तहत घर नहीं ले रखे, उन्हें 50 वर्गगज या 100 वर्गगज के प्लाट दिए जाएंगे, जिनकी पारिवारिक आय 1.80 लाख से कम है। इसी प्रकार, पंचायती राज संस्थाओं व नगर परिषदों को भी उनके हिस्से के अनुसार विकास कार्यों के लिए 700 करोड़ रुपये की राशि मुख्यमंत्री की ओर से दी जाएगी ताकि विकास कार्य किए जा सकें।

जन विश्वास-जन विकास कार्यक्रम में उपस्थित लोग। संवाद- फोटो : विकास भवन के पास लगा बीओबी का एटीएम।