{"_id":"6526fb121733f9827a0b0ab4","slug":"bjp-workers-busy-in-preparations-for-laying-the-foundation-stone-of-the-airport-ambala-news-c-36-1-amb1001-12011-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारियों में जुटे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारियों में जुटे भाजपाई
Thu, 12 Oct 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार बुधवार को सदर मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता डिंपल की अध्यक्षता में भाजपा टीम ने डोमेस्टिक एयरपोर्ट के आगामी शिलान्यास की व्यवस्था को लेकर होने वाली बैठक के स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे रहे।
एयरपोर्ट के शिलान्यास के संबंध में बैठक लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में 12 अक्टूबर को होनी है । इसकी अध्यक्षता गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज करेंगे। विज के अथक प्रयासों से अंबाला छावनी में डोमेस्टिक एयरपोर्ट की मंजूरी मिल चुकी है। इसके सिविल एन्क्लेव के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास का कार्यक्रम पहले नवरात्र के दिन गृहमंत्री अनिल विज की उपस्थिति में मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे।
एयरपोर्ट को लेकर शहर के निवासियों में उत्सुकता के साथ व्यापारी वर्ग में काफी उत्साह है। विभिन्न शहरों की घरेलू उड़ानों से अंबाला छावनी का रुतबा तो बढ़ेगा ही और व्यापार व रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इस मौके पर महेशनगर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र चौहान, महामंत्री संजीव सोनी बब्बू, उपाध्यक्ष प्रमोद लक्की, सोशल मीडिया इंचार्ज आशीष अग्रवाल, युवा मोर्चा प्रधान इकबाल ढांडा, विजय कुमार, युवा मोर्चा महामंत्री साहिल अग्रवाल, कार्यालय इंचार्ज अनूप चोपड़ा व अमित कुमार मौजूद रहे।