फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP leader's son beheaded in road accident

Ambala News: सड़क हादसे में भाजपा नेता के बेटे का सिर धड़ से अलग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's son beheaded in road accident
अंबाला। भाजपा जिला सचिव साहब सिंह के बेटे की शुक्रवार देर रात भानोखेड़ी के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दौरान कार की रफ्तार का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि हादसे के दौरान चालक का सिर उसके धड़ से अलग होकर पिछली सीट पर जा गिरा। शनिवार की सुबह खेत में उतरी हुई कार और उसमें शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद मृतक की पहचान मोहड़ी निवासी परविंद्र कुमार के रूप में हुई, लेकिन कार में धड़ से अलग सिर देखकर परिजन और आमजन के साथ पुलिस भी दंग रह गई। यही कारण है कि हत्या की आशंका को देखते हुए तीन डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयानों पर इत्तेफाकन मौत दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि परविंद्र कुमार-34 प्रॉपर्टी डीलर के साथ-साथ पुरानी गाड़ियों को खरीदने और बेचने का काम करता था। 2013 में उसकी शादी हुई थी, जिससे एक बेटी है। शुक्रवार को वह अंबाला शहर में ही किसी काम से अपनी एसयूवी कार में निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। सुबह परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंचते, इससे पहले ही उन्हें हादसे का सूचना मिली। बताया जा रहा है कि भानोखेड़ी के निकट तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और फिर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के समय कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सवारी वाली साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार के शीशे भी बिखर गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों को वाहन में धड़ से अलग सिर देखकर हत्या की आशंका हुई। यही नहीं पोस्टमार्टम के लिए जब तीन डाक्टरों का पैनल पहुंचा तो वे भी शव देखकर दंग रह गए। पांच घंटे तक चले पोस्टमार्टम के बाद मामले में अंबाला कैंट के दोनों फॉरेंसिक एक्सपर्ट की राय ली गई। इस दौरान पांचों डॉक्टरों ने हर एंगल से मामले की जांच की। साथ ही घटनास्थल की फोटो का भी बारीकी से परीक्षण किया। इसके बाद वे नतीजे पर पहुंचे कि यह हादसा हो सकता है, हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों के पैनल में ये रहे शामिल
डॉक्टरों के पैनल में डॉ. खुशवाह, डॉ. राहुल डॉ. शिवित शामिल थे। वहीं फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सुमित और डॉ. मुनीष ने भी अपनी राय दी। इसके बाद भी अस्पताल में दिनभर यह चर्चा का विषय बना हुआ था कि यह मर्डर है या फिर हादसा।
---------

पहला मामला था कि जब सड़क हादसे में इस तरह किसी की गर्दन अलग हो गई हो, इसलिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की राय ली गई। जांच में यह पाया गया कि गर्दन पर कोई तेजधार हथियार का वार नहीं था। वहीं पाया गया कि तेज रफ्तार गाड़ी जब अचानक टकराती है तो इस तरह का हादसा हो सकता है।
डॉ. खुशवाह, पोस्टमार्टम पैनल के डॉक्टर, नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी
-----

कार की रफ्तार काफी तेज हो और अचानक से कोई चीज आ जाए तो पूरा दबाव शरीर पर पड़ता है। ऐसे में इस तरह से हादसा हो सकता है। धड़ से अलग गर्दन को देखकर भी ऐसा ही लग रहा है। सीट बेल्ट न पहनने और एयरबैग न खुलने पर ऐसी स्थिति संभव है।

डॉ. मुनीष, फॉरेंसिक एक्सपर्ट
-----

ऐसा प्रतीत होता है कि पेड़ से टकराने के बाद कार खेतों में चली गई, जिससे हादसा हुआ है। हत्या की आशंका के मद्देनजर डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। फिर परिजनों के बयानों पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
यशदीप, इंस्पेक्टर, प्रभारी अंबाला सदर थाना
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed