{"_id":"574892964f1c1ba22c693097","slug":"bjp-in-dipender","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं के पास सिर्फ झूठे जुमले : दीपेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं के पास सिर्फ झूठे जुमले : दीपेंद्र
Updated Sat, 28 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलाना। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा नेताओं के पास झूठे जुमले और कांग्रेस सरकार के समय कराये गए विकास कार्यों के फीता काटने के अलावा कोई काम नहीं बचा है। भाजपा जनता को गुमराह पर उसे अपने जुमलों में उलझाये रखना चाहते हैं। भाजपा सरकार को सत्ता में आये दो साल हो चुके है, परंतु दो साल में देश व प्रदेश की जनता को विकास के नाम केवल भाषण ही मिले है। वे मुलाना पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी व देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरु के विशेष योगदान को कोई देशवासी नहीं भुला सकता। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर दर्ज सभी मामले एक साजिश है। पूर्व सीएम पिछले दो सालों में सरकार न होने के बावजूद भी लोगों के बीच रहे। यह बात भाजपा हजम नहीं कर पाई, जिसके चलते अब भाजपा उन पर आरोप लगाने लगी है ।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने बताया कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा जनजागरण अभियान के तहत लोगों को जागरूक कर रहे हैं, जिसके तहत वो 11 जून को साहा में पहुंचेंगे, जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, सुभाष चौधरी, बृजपाल छप्पर, पिंकी छप्पर, करण राणा मुलाना, विजेंद्र गिल अध्यक्ष युवा कांग्रेस, जीवन सहगल, प्रवीण राणा व अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।