फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP councilor Mahesh Nagar elected unopposed from ward number 24, Vij congratulated him

Ambala News: वार्ड नंबर 24 से निर्विरोध चुने गए भाजपा पार्षद महेश नागर, विज ने दी बधाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
BJP councilor Mahesh Nagar elected unopposed from ward number 24, Vij congratulated him
अंबाला। नगर परिषद सदर के वार्ड नंबर 24 से भाजपा उम्मीदवार महेश नागर पार्षद होंगे। वार्ड में आजाद उम्मीदवार के तौर पर खड़ी किरन का नामांकन रद्द होने के बाद ही महेश नागर निर्विरोध चुने गए हैं। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर महेश नागर को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। नगर परिषद अंबाला छावनी के चुनाव में महेश नागर अब सबसे पहले चुने जाने वाले भाजपा पार्षद बन गए हैं। उनके मुकाबले चुनाव में अन्य कोई प्रत्याशी नहीं उतरा है। युवा पार्षद महेश नागर के पिता एवं पूर्व पार्षद अनिल नागर भाजपा नेता हैं जोकि पार्टी में पूरी तरह से सक्रिय हैं। वहीं भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में नगर परिषद अंबाला छावनी चुनाव के लिए गठित की गई समिति की भी बैठक संपन्न हुई। इसमें चुनाव में सक्रियता व प्रचार को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed