फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP and Congress supporters clashed in Ward 8 and created a ruckus.

Ambala News: वार्ड-8 में आमने-सामने आए भाजपा और कांग्रेस के समर्थक, किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress supporters clashed in Ward 8 and created a ruckus.
अंबाला। नगर निगम चुनाव के दौरान आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र के बाहर विरोध करत
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर में रविवार को सुबह शांतिपूर्ण तरीके मतदान शुरू हुआ। दोपहर आते-आते विवाद की सूचनाएं आने लगीं। वार्ड-8 में भाजपा प्रत्याशी मीना ढींगरा और कांग्रेस प्रत्याशी गुनजीत कौर के समर्थकों के बीच टकराव हो गया। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक कई बार आमने-सामने आए। कांग्रेस ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया।
शाम 5:30 बजे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित बूथ में दोपहर से कुछ अज्ञात लोगों को बिना जांच के अंदर किया जा रहा है। जबकि कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को रोक रहे हैं।
विज्ञापन

शाम को यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविंदर कौर और उनके पति किरपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। हालातों में तनाव देखते हुए एसपी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और कांग्रेस प्रत्याशियों की शिकायत सुनकर उन्हें शिकायत देने को कहा। इस दौरान महिला समर्थकों में खासा रोष दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला। नगर निगम चुनाव के दौरान आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र के बाहर विरोध करत

अंबाला। नगर निगम चुनाव के दौरान आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र के बाहर विरोध करत

अंबाला। नगर निगम चुनाव के दौरान आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र के बाहर विरोध करत

अंबाला। नगर निगम चुनाव के दौरान आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र के बाहर विरोध करत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed