फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP and Congress fielded their leaders in the election

Ambala News: भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारे अपने नेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP and Congress fielded their leaders in the election
अंबाला सिटी। मेयर उपचुनाव में अब महज कुछ ही दिन का समय शेष है। दोनों उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। सुबह से देर रात तक का प्रचार के लिए शेड्यूल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

यही नहीं भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए विधायक, सांसद और पूर्व मंत्रियों को भी मैदान में उतार दिया है। यह नेता घर-घर, बाजार और जनसभा कर अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। भाजपा ने शैलजा सचदेवा और कांग्रेस ने अमीषा चावला को उम्मीदवार बनाया है। इस बार दो ही उम्मीदवार मैदान में होने से मुकाबला टक्कर का है।
विज्ञापन

जिले की बात करें तो अंबाला शहर, नारायणगढ़ और मुलाना में कांग्रेस से विधायक हैं तो अंबाला छावनी में भाजपा के विधायक हैं। शहर में कांग्रेस से सांसद वरुण मुलाना, नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी, अंबाला शहर विधायक निर्मल सिंह उम्मीदवार अमीषा चावला के प्रचार के लिए आ चुके हैं। भाजपा से उम्मीदवार शैलजा सचदेवा के लिए पूर्व मंत्री असीम गोयल भी लगातार प्रचार कर रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी के बड़े नेता भी शहर में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में दिखने लगा चुनावी रंग, लगे पोस्टर
आगामी दो मार्च को चुनाव होना है। चुनाव को लेकर अब माहौल गर्म होने लगा है। शहर में कई जगहों पर पोस्टर लग गए हैं और उम्मीदवारों ने वाहन भी प्रचार के लिए लगाए हैं। शहर में एक लाख 93 हजार मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली है। इस बार मुकाबला रोमांचक होने की संभावना लग रही है। भाजपा ने जहां चुनाव को लेकर अपना होमवर्क किया है, वहीं कांग्रेस भी चुनावी मोड में आ गई है। दोनों पार्टी की ओर से अलग-अलग वर्ग के साथ देर रात तक बैठक कर मतदान करने की अपील की जा रही है।

चुनावी प्रचार में निगम के कई मुद्दे, जनता को सुधार की आस
नगर निगम चुनाव में कई चुनावी मुद्दे शहर में गूंज रहे हैं। इनमें सफाई, सामुदायिक भवन का रखरखाव, बेसहारा गोवंश की समस्या, टूटी सड़कें, नालियां सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए निगम की ओर से पहले कई वायदे किए गए, अभी तक यह समस्या जस की तस हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए उम्मीदवार वायदा कर रहे हैं। आगामी 10 महीने में इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed