फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike Stolen from Behind the Courthouse; Accused Caught on CCTV

Ambala News: कचहरी के पीछे से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Bike Stolen from Behind the Courthouse; Accused Caught on CCTV
अंबाला। जिला कोर्ट परिसर के पिछले हिस्से से दिन-दिहाड़े एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। चोरी की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें एक पगड़ीधारी युवक बाइक ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सौंडा गांव निवासी कप्तान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 24 मार्च को अपनी काली स्प्लेंडर प्लस बाइक से कचहरी आए थे। दोपहर करीब 3 बजे जब वह वापस लौटे तो बाइक नहीं मिली। छानबीन के दौरान फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक ले जाता दिखा। कप्तान सिंह ने बताया कि बाइक की आरसी व अन्य जरूरी कागजात भी टूल बॉक्स में ही रखे थे। चौकी नंबर-5 के इंचार्ज धर्मपाल ने बताया कि चोरी की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed