फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike riders snatch chain from sister's neck going to pick up brother

भाई को लेने जा रही बहन के गले से बाइक सवारों ने झपटी चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bike riders snatch chain from sister's neck going to pick up brother
भाई को लेने जा रही एक्टिवा सवार युवती के गले से बाइक सवारों ने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। बलदेव नगर थाना पुलिस ने बहन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार अशोक विहार अंबाला शहर निवासी पायल ने बताया कि शनिवार को उसके भाई ने एजेंसी में गाड़ी को सर्विस कराने के लिए दी थी। वह घर से एक्टिवा पर सवार होकर अपने भाई को लेने हुंडई एजेंसी जा रही थी। एजेंसी के पास बाइक पर सवार हेलमेट पहने दो युवक उसके निकट आए। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती, उन्होंने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। उसने शोर मचाया, लेकिन घटना को अंजाम देकर यह युवक फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed