फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike rider seriously injured in collision with car, referred to PGI...

Ambala News: कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, पीजीआई रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 03:11 AM IST
विज्ञापन
Bike rider seriously injured in collision with car, referred to PGI...
कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, पीजीआई रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। मिठापुर के नजदीक एक बाइक सवार कार की चपेट में आकर घायल हो गया। रामकुमार निवासी धुराला ने थाना साहा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल के पीछे रेहड़ी लगाकर सामान ढोने का काम करता है। गत शाम मिठापुर में राणा सरिया की दुकान से वह अपनी मोटरसाइकिल के पीछे रेहड़ी पर सरिया लोड करके गांव संभालखा में ले जा रहा था। जैसे ही वह अपनी मोटरसाइकिल को साहा- अंबाला रोड पर लेकर चढ़ने लगा तभी साहा की तरफ से एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी।

कार की टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल घूम गई और वह मोटरसाइकिल में लोड हुआ सरिया के ऊपर जा गिरा। जिससे पीड़ित की दाहिनी टांग में अन्य शरीर पर गहरी चोटें आईं। आरोपी कार चालक भीड़ इकट्ठा होते देख कर मौके से फरार हो गया। घायल को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर कर दिया। थाना साहा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed