फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike rider Raj Mistry seriously injured after being hit by a car

Ambala News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार राज मिस्त्री गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider Raj Mistry seriously injured after being hit by a car
बराड़ा। प्रेम नगर कॉलोनी में चोरों ने शिव मंदिर में हजारों की चोरी की। शातिर चोर ताले तोड़ने के बाद दान पात्र सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। सुबह मंदिर खुला को चोरी का पता चला। इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। बराड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रेम नगर निवासी महिंद्रो देवी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो वहां सामान बिखरा पड़ा था। मंदिर का दान पात्र तोड़कर चोर उसमें से नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए थे। रोष जताते हुए कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कॉलोनी में चोरी की वारदात हो चुकी है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए। संवाद
विज्ञापन


कार की चपेट में आकर बाइक सवार राजमिस्त्री घायल

बराड़ा। उगाला गांव में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राज मिस्त्री कसेरला खुर्द गांव निवासी विक्रम सिंह (33) व मीता गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस को दी तहरीर में विक्रम सिंह ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। 14 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने साथी मीता के साथ उगाला में शटरिंग का पता करने जा रहा था, तभी कार चालक टक्कर मारकर भाग गया। बराड़ा के सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें एमएम अस्पताल मुलाना में भेज दिया था। छुट्टी मिलने के बाद पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed