{"_id":"69b462a52c5ac91b440c33eb","slug":"bike-rider-painter-dies-after-being-hit-by-a-canter-friend-injured-ambala-news-c-36-1-sknl1017-159661-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार पेंटर की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार पेंटर की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। नेशनल हाईवे पर डेरा गांव के कट के पास वीरवार को तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बिहार निवासी महेश राय (38) की मौत हो गई। जबकि दोस्त अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत राहगीरों की मदद से उपचार के लिए नारायणगढ़ अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां सं अजय को चंडीगढ़ सेक्टर-6 अस्पताल रेफर कर दिया था। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने मृतक के पिता गंगा प्रसाद राय की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
परिवार के साथ रहता था महेश राय
बिहार के मधुबनी जिला निवासी गंगा प्रसाद राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा महेश राय पत्नी व दो बच्चों के साथ नारायणगढ़ की शिव कॉलोनी में रहता था व पेंटर का काम करता था। वीरवार दोपहर 2 बजे महेश अपने दोस्त अजय कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर काम के सिलसिले में कालाआम्ब के लिए निकला था। जब दोनों नेशनल हाईवे पर डेरा गांव के मोड़ पर पहुंचे तो कैंटर चालक ने लापरवाही व तेज रफ्तार से चलाते हुए उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी।
चोरी के बाद दुकानदार ने फुटेज से पहचाने चोर, पकड़ने लगा तो भाग निकले
नारायणगढ़। वीटा मिल्क प्लांट के पास स्थित एक ट्रेडिंग कंपनी में हुई चोरी के मामले में दुकानदार ने अपनी सूझबूझ से आरोपी की पहचान कर ली है। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर जब पीड़ित ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हुसैनी रोड निवासी नेकराम ने बताया कि वीटा मिल्क प्लांट के पास उनकी पोसवाल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। बीती 1 व 2 मार्च के बीच रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दुकान के शटर तोड़कर 6 हजार की नकदी व कीमती सामान चुरा लिया था। चोरी की वारदात के बाद नेकराम ने सुरक्षा के मद्देनजर दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे। चोरी के बाद भी वह संदिग्ध व्यक्ति 3-4 बार चोरी की नीयत से दुकान के आसपास घुम रहे थे। 12 मार्च को पहचान कर पकड़ने की कौशिश की तो वह भाग निकले। आरोपी की पहचान नारायणगढ़ की डेहा कॉलोनी निवासी लल्लू उर्फ धर्मपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे में युवक की रीढ़ की हड्डी व कूल्हे में फ्रेक्चर
अंबाला सिटी। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर जंडली पुल के पास एक कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घायल की पहचान काकरू निवासी राज कश्यप (39) के रूप में हुई। रीढ़ की हड्डी व कूल्हे में फ्रेक्चर होने पर घायल को एमएम अस्पताल सद्दोपुर में दाखिल करवाया गया था। बलदेव नगर थाना पुलिस ने कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। राज कश्यप ने बताया कि वह साहा स्थित एयरटेल कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। 9 मार्च की शाम करीब 5 बजे वह ड्यूटी खत्म कर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। शाम 5:40 बजे जंडली पुल से नीचे उतरते हुए कार ने टक्कर मार दी थी। संवाद