{"_id":"64384d7ad68f0268be0f82d4","slug":"bike-rider-husband-wife-and-son-injured-after-being-hit-by-a-car-ambala-news-c-36-1-sknl1003-1058-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती और बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती और बेटा घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। गांव जलालपुर से पत्नी ओर बेटे के साथ चर्च जा रहे बाइक सवार व्यक्ति की उद्यम सिंह चौक के पास एक तेजरफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार पति, पत्नी और उनका बेटा घायल हो गए। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।
थाना सेक्टर 9 अंबाला सिटी पुलिस को दी शिकायत में गांव जलालपुर निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। नौ अप्रैल को वह पत्नी नेहा और बेटे समीर के साथ बाइक पर सवार होकर सुबह आठ बजे सुबह अंबाला मिलन कंपाउंड चर्च जा रहा था। जैसे ही वह जलबेहड़ा रोड से सेक्टर 9 के पास पहुंचे तो तभी एक कार चालक अपनी कार तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसकी बाइक में जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद वह सभी बाइक समेत सड़क पर गिर कर घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद कार सड़क से नीचे गड्ढों में उतर गई और चालक मौके से फरार हो गया।