फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike rider dies due to vehicle collision, two injured

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision, two injured
गांव पिलखनी के पास अज्ञात वाहन ने बुधवार रात करीब 10 बजे एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय कृष्ण सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सिर के साथ उसके कान से भी खून बहने लगा था। जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक हरजीत व विजय भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान खेतों में काम कर रहे किसानों ने तीनों युवकों को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से कृष्ण को छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी कृष्ण और उसके भाई पर आ गई थी। घर में कृष्ण की शादी की तैयारियां चल रही थी। वो गांव में ही कपडे़ की दुकान चला रहा था और खेती भी करता था। डॉक्टर ने इलाका पुलिस को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। इस हादसे में विजय के कंधे में फ्रैक्चर आया है जबकि हरजीत को भी काफी चोटें आई हैं। हादसे के बाद महिला सरपंच अंजू के पति सुनील भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि तीनों दोस्त एक घंटा पहले ही घर से बाइक लेकर खेतों में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed