फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike rider dies after being hit by car

कार की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by car
अंबाला। गांव मटहेड़ी शेखा से बाइक पर जनसुई जा रहे बुजुर्ग को कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना नग्गल पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र सिंह निवासी गांव बादशाहपुर माच्छरी जिला सोनीपत ने बताया कि वह गुरनाम कॉलोनी मटेहड़ी शेखा में किराये पर परिवार के साथ रह रहा है। उसके पिता अतर सिंह (65 वर्ष) मेहनत मजदूरी का काम करते थे। सोमवार की शाम उसके पिता बाइक लेकर निजी काम से जनसुई के लिए निकले थे। कुछ समय बाद उसे सूचना मिली कि उसके पिता को गांव नग्गल के पास अंबाला-हिसार रोड पर कार सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। उसके पिता सीएचसी चौड़मस्तपुर में दाखिल हैं। वह परिवार के साथ सीएचसी चौड़मस्पुर पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल शहर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसके पिता अतर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed