{"_id":"673bafa6e44b3d413e089d26","slug":"bike-rider-died-after-being-hit-by-a-dumper-traffic-jam-imposed-ambala-news-c-36-1-amb1002-132977-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डंपर की चपेट में बाइक सवार की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डंपर की चपेट में बाइक सवार की मौत, लगाया जाम
विज्ञापन
साहा चौक पर लगे जाम को खुलवाते हुए बराड़ा डीएसपी सुरेश कुमार: संवाद
साहा। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित साहा चौक पर सोमवार सुबह करीब नाै बजे डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चालक समालखा निवासी 55 वर्षीय गुरमेल सिंह की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा 40 वर्षीय कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हालाता ये थे कि बाइक डंपर के नीचे बुरी तरह से फंस गई थी। शोर मचने पर डंपर चालक रूका। हादसे के बाद काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची तो गुस्साए परिजनों ने जमा लगा दिया। मुख्य चौक पर ईंट बिछाने के बाद करीब पौने घंटे तक रोष जताया। इस कारण काफी देर तक अंबाला जगाधरी को जाने वाली राजमार्ग प्रभावित रहा। इस मामले में साहा पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता और घायल कुलदीप सिंह ने बताया कि वह अपने चाचा गुरमेल सिंह के साथ राजमिस्त्री का काम करता था। वह संभालखा से अपनी बाइक पर सवार होकर साहा काम के लिए जा रहा था। चाचा गुरमेल सिंह बाइक पर पीछे बैठे थे। कुलदीप ने बताया कि जैसे ही वह साहा चौक पर पार कर शहजादपुर की तरफ मुड़े। इसी दौरान डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। डंपर का अगला टायर चाचा के ऊपर से गुजर गया, जबकि मेरी दोनों टांगों को डंपर ने कुचल दिया।
विज्ञापन
परिजनों को काफी देर पुलिस ने समझाया
घटनास्थल पर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। इसके बाद जब लोगों ने विरोध शुरू किया तो बराड़ा डीएसपी सुरेश कुमार भी राजमार्ग खुलवाने के लिए भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे गए। यहां परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। परिजनों ने बताया कि डंपर चालक मौके से फरार हो गया। लोगों में विरोध था कि पुलिस भी काफी देर तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। इसके साथ ही लोगों में नाराजगी थी कि साहा चौक पर अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं मगर पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई मजबूत कदम नहीं उठाए जाते हैं। वहीं प्रशासन से परिजनों ने मांग की है कि साहा चौक को छोटा व ठीक किया जाए।
साहा चौक की काफी दयनीय स्थिति
साहा चौक पर पहले भी इस प्रकार के हादसे हो चुके हैं जिसमें लोगों ने जान गंवाई हैं या घायल हुए हैं। सर्दी के दिनों में तो यह चौक और भी खतरनाक हो जाता है। इसके साथ ही अंबाला जगाधरी राजमार्ग में साहा चौक से एनएच 344 तक मार्ग अधूरा है। यहां पर वन वे है मगर फिर भी वाहन चालक एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में रहते हैं। इधर साहा चौक पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं जो आए दिन हादसों का कारण बनते हैं। इसके साथ ही यह चौक इतना बड़ा है कि हर समय जाम जैसे हालात रहते हैं।
अनियंत्रित डंपरों पर नहीं हो रही कार्रवाई
नारायणगढ़ क्षेत्र में खनन का कार्य होता है। यहां से डंपर मिट्टी या खनन सामग्री लेकर दिनभर गुजरते रहते हैं। रुटीन में इन पर कोई कार्रवाई भी दिखाई नहीं देती। इसके साथ यह डंपर खुलेआम क्षेत्र में परिवहन नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखाई देते हैं। निर्धारित क्षमता से अधिक इन्हें भगाया जाता है, अवैध कटों से यह सड़क पार करते हैं। इसके साथ ही इनकी नंबर प्लेट तक कालिख से छिपाई होती है ताकि कोई लापरवाही की वीडियो बना ले तो पकड़ में आए।