फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike lost control and fell into canal, son safe, no trace of father found

Ambala News: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बाइक, बेटा सुरक्षित पिता का नही लगा सुराग

Sun, 14 Dec 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 14 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bike lost control and fell into canal, son safe, no trace of father found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लाडवा। शुक्रवार देर शाम खेत में काम कर घर लौट रहे पिता पुत्र की बाइक अनियंत्रित होकर पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई। किसी तरह सुरेन्द्र सिंह तो नहर से बाहर निकल गया लेकिन पिता का शनिवार देर रात तक भी कोई सुराग नही लग पाया। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र सहित गोताखोर प्रगट सिंह ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया।
सुरेन्द्र सिंह निवासी छलौंदी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता नाराता सिंह के साथ अपने खेत में गया हुआ था। खेत में काम निपटाने के बाद वह अपने पिता के साथ नहर की पटरी किनारे घर जा रहे थे। अंधेरा व धुंध होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई। वह किसी तरह बाहर निकाला लेकिन उसके पिता का कहीं पता नही चला। परिजनों सहित उसने व अन्य ग्रामीणों की सहायता से अपने पिता को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन अंधेरा होने के कारण वह अपने पिता नाराता सिंह को नही खोज पाया। उसने घटना की सूचना पुलिस व गोताखोर प्रगट सिंह को दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि उन्हें परिजनों से घटना के बारे जानकारी मिली है। पुलिस व गोताखोर प्रगट सिंह की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है। शनिवार देर रात तक नाराता सिंह के बारे कोई जानकारी नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed