फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike driver dies after being crushed by a dumper

डंपर से कुचलकर बाइक चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies after being crushed by a dumper
अंबाला शहर। बलदेव नगर पुल के निकट डंपर ने बाइक चालक को अपनी चपेट में ले लिया। डंपर के पहियों से कुचलकर बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई थी। हादसे के मौके पर लोगों भीड़ जमा हो गई। इससे जाम के हालात पैदा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ हटाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान हाउसिंग बोर्ड निवासी 56 वर्षीय श्रीभगवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि श्रीभगवान हाउसिंग बोर्ड से बलदेव नगर की तरफ जा रहा था। वह बलदेव नगर पुल के नजदीक पहुंचा था। इस दौरान डंपर ने उसेअपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद वह डंपर के पहियों के नीचे आ गया। पहियों से कुचलकर उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां जमा भीड़ को हटाया और शव कब्जे लेकर अंबाला शहर के ट्रामा सेंटर की मोर्चरी में रखवा दिया था। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेने के साथ डंफर कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed