फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Big disclosure in the case of gas theft from cylinders, Gargi gas agency operator arrested

Ambala News: सिलिंडरों से गैस चोरी मामले में बड़ा खुलासा, गार्गी गैस एजेंसी संचालक गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 22 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Big disclosure in the case of gas theft from cylinders, Gargi gas agency operator arrested
पटेल नगर के मकान में 19 अगस्त को दी पुलिस की दबिश के दौरान पकड़े गए सिलिंडर व मशीनों की फोटो
अंबाला। कैंट के पटेल नगर स्थित एक गोदाम में चल रहे गैस सिलिंडरों से चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। करधान चौकी क्षेत्र में ही चल रही गार्गी गैस एजेंसी का संचालक रविंद्र ही पूरे मामले का मास्टर माइंड निकला। आरोप लगा है कि रविंद्र एजेंसी के सिलिंडरों को ही अपने कारिंदे यानी मौके पर पकड़े गए बैंक कॉलोनी निवासी सुरेंद्र के जरिये पटेल नगर के एक घर में पहुंचाता था। जहां पर सुरेंद्र घरेलू, कमर्शियल सिलिंडरों से मशीनों के जरिये गैस चोरी करता था। यह मशीन के जरिये अलग-अलग सिलिंडर से तीन से चार किलो गैस निकाल लेते थे और पानी भर दिया करते थे। आरोपी सुरेंद्र से हुई पूछताछ में आरोपी का खुलासा हुआ था। करधान पुलिस ने एजेंसी के मालिक रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में कच्ची जमानत पर रिहा करते हुए जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



पुलिस ने सूचना मिलने के बाद 19 अगस्त को कैंट के पटेल नगर स्थित एक मकान में दबिश दी थी। मौके पर पुलिस ने 116 सिलिंडर बरामद किए थे। इनमें 46 कॉमर्शियल में से 26 भरे व 20 खाली व 50 घरेलू में से 45 भरे व 5 खाली व 5 किलो वाले 20 में से 18 भरे व 2 खाली सिलिंडर मिले थे। मौके पर आरोपी सुरेंद्र भी पकड़ा गया था। घरेलू व कॉमर्शियल भारत गैस के सिलिंडर थे।
विज्ञापन


गार्गी गैस एजेंसी के मालिक रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में कच्ची जमानत पर छोड़ दिया गया है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
-मुकेश कुमार, चौकी प्रभारी करधान महेश नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed