फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bharat Darshan train will travel to Kanchipuram, Kanyakumari, Rameswaram and Madurai

कांचीपुरम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम और मदुरै की सैर करवाएगी भारत दर्शन ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bharat Darshan train will travel to Kanchipuram, Kanyakumari, Rameswaram and Madurai
आईआरसीटीसी द्वारा घोषित भारत दर्शन पर्यटन ट्रेन की अंबाला से रिजर्वेशन शुरू हो गई है। ट्रेन की 30 सीटें बुक हो चुकी हैं। ट्रेन का संचालन 14 फरवरी को पठानकोट से किया जाएगा। यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सफर के दौरान खान-पान, रात्रि ठहराव और सुरक्षा का पूरा प्रबंध आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस राघव ने बताया कि भारत दर्शन ट्रेन 14 फरवरी को पठानकोट से चलेगी और कांचीपुरम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम और मदुरै के एतिहासिक तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाएगी। ट्रेन में बटाला, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर और जयपुर से यात्री सवार हो सकेंगे। यह टूर 11 दिनों का होगा। 24 फरवरी को यह ट्रेन वापस पठानकोट लौटेगी। टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी टूरिज्म वेबसाइट पर शुरू हो गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि यात्रा के दौरान कोरोना के बचने के मानकों का पालन किया जाएगा। यात्रा के दौरान यात्रियों को मास्क और अरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

प्रत्येक यात्री को देने होंगे 10,395 रुपये
एमपीएस राघव ने बताया कि इस सुविधा के लाभ के लिए यात्रियों को 10,395 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होगा। पैकेज में टिकट के अलावा रात ठहरने के लिए नॉन एसी कमरा, सड़क परिवहन, शाकाहारी भोजन, पर्यटन स्थलों का भ्रमण, यात्रा अनुरक्षक और निजी सुरक्षा व्यवस्था के शुल्क को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

630 सीटें हैं ट्रेन में
भारत दर्शन ट्रेन में 630 सीटें हैं। आईआरसीटीसी अधिकारी शुभम ने बताया कि ट्रेन में 30 सीटों की रिजर्वेशन हो चुकी है। अब अंबाला से भी बुकिंग शुरू हो गई है। उम्मीद है कि जल्द ही सभी सीट फुल हो जाएंगी। ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए एक यादगार बनकर रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed