फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Beneficiaries will soon get happy cards, seven thousand applicationsSend feedbac

Ambala News: लाभार्थियों को जल्द मिलेंगे हैप्पी कार्ड, सात हजार आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries will soon get happy cards, seven thousand applicationsSend feedbac
अंबाला। होली के बाद लाभार्थियों को हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) कार्ड मिलने शुरू हो जाएंगे। हरियाणा सरकार द्वारा यह योजना मार्च के पहले सप्ताह में शुरू की गई थी।
विज्ञापन

इस योजना के तहत जिला में ढाई लाख के करीब हैप्पी कार्ड बनाए जाने हैं और अभी तक सात हजार के करीब हैप्पी कार्ड अप्लाई हो चुके हैं। यह कार्ड जिला में अंबाला छावनी बस अड्डा स्थित पास कार्यालय में मिलेंगे। बता दें कि हरियाणा सरकार ने एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत जिले के करीब ढाई लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। लाभार्थी परिवार रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान परिचालक द्वारा लाभार्थी को जीरो की टिकट काटकर दी जाएगी। योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान परिवार पहचान पत्र पीपीपी माध्यम से की जाएगी। हैप्पी योजना के तहत लाभार्थी परिवार को स्मार्ट कार्ड खरीदने के लिए केवल 50 रुपये की एकमुश्त लागत का भुगतान करना होगा। जबकि कार्ड की अन्य खर्चे सरकार की ओर वहन किए जाएंगे।
सीएससी केंद्रों पर हैप्पी कार्ड हो रहे अप्लाई
अंबाला के लोग सीएससी केंद्रों पर हैप्पी कार्ड अप्लाई करवा रहे हैं। अभी तक हजारों लोग कार्ड अप्लाई कर चुके हैं। सीएससी केंद्र से लाभार्थी को एक प्रिंट दिया जा रहा है। इस प्रिंट पर 28 मार्च की तिथि आ रही है। इसे लेकर वह अंबाला छावनी बस अड्डा पास कार्यालय पहुंचेंगे और अपना कार्ड प्राप्त करेंगे।
कार्ड अप्लाई करने के बाद बस स्टैंड पहुंच रहे आवेदक
अंबाला छावनी बस अड्डा इंचार्ज अजित सिंह ने बताया कि लाभार्थी ऑनलाइन कार्ड अप्लाई करने के तुरंत बाद ही बस स्टैंड आ रहे हैं लेकिन उनके पास जो प्रिंट है उस पर तिथि लिखी हुई है। इसलिए लाभार्थियों को कार्ड लेने के प्रिंट पर तारीख देख ही कार्ड लेने आएं। बस स्टैंड स्थित पास कार्यालय के ऊपर बने कमरे में आवेदक को सीएससी केंद्र से मिला प्रिंट, मोबाइल, आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र लेकर जाना है जहां पर लाभार्थी के कार्ड को एक्टिवेट कर दिया जाएगा।

वर्जन
जिला में ढाई लाख हैप्पी कार्ड बनाने की योजना है। अभी तक हमारे पास सात हजार के करीब कार्ड बनाने का डाटा आ चुका है, 28 मार्च को अंबाला छावनी बस अड्डा स्थित कार्यालय से लाभार्थियों को कार्ड मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए लाभार्थियों को मोबाइल, परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड लाना जरूरी होगा।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed