फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Being an aware consumer is the need of the hour: Dr. Rohit Dutt

जागरूक उपभोक्ता बनना आज की जरूरत : डाॅ. रोहित दत्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Being an aware consumer is the need of the hour: Dr. Rohit Dutt
जीएमएन कॉलेज में दैनिक खाद्य पदार्थों में खाद्य मिलावट के प्रति जागरूकता विषय पर जागरूकता कार्य
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चरल अवेयरनेस (ओस्का) एवं इद्रीश फाउंडेशन की ओर से संचालित समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दैनिक खाद्य पदार्थों में खाद्य मिलावट के प्रति जागरूकता विषय पर जागरूकता कार्यशाला करवाई गई। कार्यशाला के अवसर पर जीएमएन काॅलेज प्राचार्य डाॅ. रोहित दत्त ने कहा कि दैनिक खाद्य पदार्थों में मिलावट एक गंभीर समस्या है, जो हमारे स्वास्थ्य को सीधे प्रभावित करती है। ऐसे में छात्रों को इस विषय पर जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल वैज्ञानिक जानकारी मिली, बल्कि उन्होंने उपभोक्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को भी समझा। उन्होंने ओस्का और इद्रीश फाउंडेशन की इस पहल की प्रशंसा की और कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। कार्यशाला में संसाधन व्यक्ति के रूप में डॉ. नेहा अग्रवाल सहायक प्रोफेसर रसायन विभाग ने शिरकत की। उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट की विभिन्न तकनीकों, सामान्य पहचान विधियों और इससे होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। ओस्का के सह सचिव राजिंद्र मीरवाल ने अतिथि वक्ता एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed